
Shani Vakri 2026: शनि जल्द होंगे वक्री, दिवाली तक इन 3 राशियों की रहेगी चांदी ही चांदी
AajTak
27 जुलाई को न्याय देव शनि मीन राशि में वक्री होंगे और 11 दिसंबर 2026 तक उल्टी चाल चलेंगे. करीब 138 दिन की इस अवधि में शनि तीन राशियों पर विशेष कृपा कर सकते हैं. इन्हें करियर, कारोबार, स्वास्थ्य और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
Shani Vakri 2026: न्याय देव शनि 27 जुलाई को मीन राशि में वक्री होने वाले हैं. यानी इस दिन से शनि की उल्टी चाल आरंभ होगी. और शनि 11 दिसंबर 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे. शनि कुल मिलाकर 138 दिन तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे. इस दौरान 8 नवंबर को दिवाली भी होगी. ऐसे में ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि की उल्टी चाल तीन राशियों को दिवाली तक शुभ परिणाम दे सकती है. इन राशियों को करियर, कारोबार और स्वास्थ्य के मोर्चे पर कुछ अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं. धनधान्य में भी वृद्धि की संभावना है.
मेष राशि शनि देव मेष राशि वालों के 12वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं. शनि की उल्टी चाल आपकी करियर संबंधी दिक्कतों को दूर कर सकती है. नौकरी, व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी. उधार या कर्ज में डूबा पैसा आपको वापस मिल सकता है. पेशेवर मोर्चे पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. गैर जरूरी खर्चों पर लगाम लगेगी. नौकरीपेशा लोगों का वेतन बढ़ने के योग हैं. साथ ही, नई योजनाओं से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है. हालांकि आपको शॉर्टकट तरीकों से पैसे कमाने से बचना होगा. इसमें कोई जोखिम न उठाएं.
कर्क राशि शनि कर्क राशि के नवम भाव में वक्री होंगे, जिसे भाग्य का भाव माना जाता है. ऐसे में व्यापारियों को उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं. नया कारोबार या स्टार्टअप शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. अगर आपका कोई फैमिली बिजनेस है तो उसे आगे बढ़ाने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा दिख रहा है. नौकरी से व्यापार में आराम से स्विच हो सकते हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है. आर्थिक मोर्चे पर चल आ रहीं परेशानियां खत्म होती नजर आएंगी.
मकर राशि शनि आपकी राशि के तीसरे भाव में वक्री होंगे. नौकरीपेशाओं के लिए यम समय अच्छा दिखाई दे रहै है. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. नई प्रॉपर्टी, घर, मकान, फ्लैट, जमीन खरीदने के लिए यह समय अनुकूल दिख रहा है. कोई शुभ समाचार भी इस दौरान आपको मिल सकता है, जो आत्मविश्वास बढ़ाएगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होंगी. खान-पान की स्थिति बेहतर होगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









