
Shani Uday 2026: 2026 में शनि का उदय! नए साल में इन 3 राशि वालों की होगी जबरदस्त तरक्की
AajTak
नए साल 2026 सूर्य पुत्र शनि उदयवान रहने वाले हैं. 7 मार्च से लेकर 10 अप्रैल के बीच की अवधि को छोड़ दें तो शनि पूरे साल उदयवान रहने वाले हैं. ज्योतिष के अनुसार, उदयवान शनि तीन राशियों के लिए बेहद शुभ हैं, जिन्हें करियर और आर्थिक क्षेत्र में बड़ा लाभ मिल सकता है.
Shani Uday 2026: साल 2026 सूर्य का वर्ष है और इस नए वर्ष में सूर्य के पुत्र शनि उदयवान रहने वाले हैं. शनि देव 7 मार्च को अस्त होने के बाद 10 अप्रैल को उदयवान होंगे और फिर पूरे साल उदित ही रहेंगे. उदयवान शनि को 2026 में तीन राशियों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि उदयवान शनि तीन राशियों को करियर और आर्थिक मोर्चे पर बड़ा लाभ दे सकता है. आइए जानते हैं कि उदयवान शनि किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.
वृष राशि शनि देव वृषभ राशि के 11वें भाव में उदित होने जा रहे हैं. इससे आपकी आय में अनायास वृद्धि संभव है. इस दौरान जातकों को मोटी कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं. पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि या बोनस मिल सकता है. समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और आप ऐसे लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जो भविष्य में आपको आगे लेकर जा सकते हैं.
मिथुन राशि मिथुन राशि के 10वें भाव में शनि उदय होंगे. ऐसे में जातकों को कार्यक्षेत्र या पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. नौकरी और व्यापार में स्थिरता आएगी. वाणी और बुद्धि का बिल्कुल सही इस्तेमाल करेंगे. आय में खर्च में बेहतर सामंजस्य स्थापित कर सकेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे. पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत भी बन रहे हैं.
मकर राशि मकर राशि राशि में शनि देव तीसरे भाव में उदित होंगे. इससे उनके साहस, आत्मबल और प्रयासों में वृद्धि होगी. नौकरी और व्यवसाय में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं. आपके द्वारा किए गए प्रयासों को आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा. नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए भी यह समय बहुत अच्छा माना जा रहा है. नई नौकरी, दुकान या फैक्ट्री शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. भाई-बहनों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य संपन्न होगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









