Shani Rashifal 2026: शनि की इन 4 प्रिय राशियों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? कुंभ राशि वाले दें ध्यान
AajTak
Shani Rashifal 2026: नया साल शुरू होने वाला है. यह वर्ष सूर्य का है, इसलिए उनके पुत्र शनि की प्रिय राशियों पर इसका विशेष प्रभाव रहने वाला है. आइए जानते हैं कि शनि की चार प्रिय राशियों के लिए वर्ष 2026 कैसा रहने वाला है.
Shani Rashifal 2026: नया साल 2026 प्रारंभ होने में अब तकरीबन एक सप्ताह बाकी रह गया है. यह सूर्य का साल है, जिसे कई मायनों में खास माना जा रहा है. अगर हम 2026 में सूर्य पुत्र शनि की चाल पर गौर करें तो इस वर्ष इस ग्रह का कोई गोचर नहीं होगा. शनि केवल जुलाई के महीने में एक बार वक्री होंगे और फिर दिसंबर में पुन: मार्गी हो जाएंगे. ज्योतिष में चार राशियों को शनि की प्रिय बताया गया है. ऐसे में जानते हैं कि नए साल 2026 में शनि अपनी प्रिय राशियों को कैसे परिणाम देने वाले हैं.
वृषभ राशि शुक्र के स्वामित्व वाली राशि वृषभ को शनि की प्रिय राशियों में गिना जाता है. चूंकि शुक्र और शनि के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध है. इसलिए इस राशि के जातकों पर शनि की विशेष कृपा रहती है. नए साल 2026 में वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं. सोच-समझकर किया गया निवेश आपको खूब लाभ देगा. समाज में सम्मान बढ़ेगा. पिता से रिश्ते मधुर होंगे और पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा.
तुला राशि तुला राशि शनि की दूसरी प्रिय राशि है, क्योंकि इस राशि में शनि उच्च के होते हैं. दूसरा, इस राशि के स्वामी भी शुक्र देव ही हैं. शुक्र-शनि की मित्रता ही इस राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम देती है. नए साल 2026 की बात करें तो इस वर्ष प्रयास करने वालों को नौकरी, व्यापार में अनिश्चित लाभ मिल सकता है. साझेदारी के कार्यों में किए गए प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा. पुराने निवेश से आर्थिक फायदा मिलने के योग हैं. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें.
मकर राशि मकर राशि शनि के स्वामी स्वयं शनि देव ही हैं. इसलिए इस राशि पर शनि देव का सकारात्मक प्रभाव काफी मजबूत रहता है. नए साल 2026 में इस राशि के जातकों की आय बढ़ने और खर्चों में कमी आने की संभावना है. आपकी कमाई बढ़ेगी और उसके स्रोत एक से अधिक हो सकते हैं. परिश्रमी लोगों को बेहतर परिणाम मिलेंगे. प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुधार होगा. जमीन-जायदाद या वाहन से जुड़े निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा.
कुंभ राशि कुंभ राशि के स्वामी भी शनि ही हैं. कुंभ शनि देवी की मूल त्रिकोण राशि मानी जाती है. वैसे तो यह राशि शनि की प्रिय है, लेकिन फिलहाल इस पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. ऐसे में नए साल 2026 में इन्हें थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है. कार्यस्थल पर मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं. आर्थिक हानि और शारीरिक समस्या भी संभव है. पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो सकता है. खर्चे और आय में सामंजस्य बनाना आपके लिए जरा कठिन होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










