
Shani Nakshatra Parivartan 2026: रेवती नक्षत्र में होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन, 146 दिन तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
AajTak
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि नक्षत्र परिवर्तन के दौरान 17 मई को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के अनुसार, यह परिवर्तन करीब 146 दिनों तक प्रभाव डालेगा. जिससे सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन में राहत के संकेत मिल सकते हैं.
Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष में शनि की चाल को बहुत अहम माना जाता है. जहां सिर्फ राशि परिवर्तन ही नहीं, बल्कि इस ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी बड़ा असर डालता है. इस समय शनि मीन राशि में हैं और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. लेकिन 17 मई 2026 को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. रेवती नक्षत्र का स्वामी बुध है, इसलिए इस दौरान बुध से जुड़े परिणाम ज्यादा देखने को मिल सकते हैं. करीब 146 दिनों तक यानी 9 अक्टूबर 2026 तक शनि की यह स्थिति कई राशियों के लिए खास साबित हो सकती है. आइए जानते हैं किन राशियों को इससे फायदा मिल सकता है.
सिंह राशि
रेवती नक्षत्र में शनि का प्रवेश सिंह राशि वालों के लिए राहत लेकर आ सकता है. दोस्तों और करीबी लोगों का साथ मिलेगा. अगर आप बिजनेस में हैं, तो कोई नई डील या पार्टनरशिप फायदेमंद साबित हो सकती है. सेहत पहले से बेहतर हो सकती है. घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा. धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ सकती है.
धनु राशि
शनि का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि के लिए आगे बढ़ने का समय होगा. करियर में नए मौके मिल सकते हैं. रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभ देंगी. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. लव लाइफ में भी सकारात्मकता बनी रहेगी. अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं.
मकर राशि

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









