
Shani Kumbh Rashi Gochar 2023: शनि आज बदल रहे हैं राशि, वृश्चिक वालों को रहना होगा सावधान
AajTak
Shani Kumbh Rashi Gochar 2023: सभी ग्रहों में शनि के गोचर की अवधि सबसे अधिक होती है. क्योंकि यह ग्रह लगभग ढाई वर्ष में राशि परिवर्तन करता है इसलिए शनि के गोचर का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आइए ज्योतिर्विद करिश्मा कौशिक जी के द्वारा जानते हैं कि शनि के इस राशि परिवर्तन का वृश्चिक राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
Shani Kumbh Rashi Gochar 2023: ढाई वर्षों के लिए शनिदेव गोचर करके कुंभ राशि में आने वाले हैं. शनि की राशि कुंभ और मकर मानी जाती है. माना जाता है कि शनि किसी राशि में गोचर ढाई साल बाद करते हैं और 12 राशियों का चक्कर 30 साल में पूरा करते हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. 17 जनवरी 2023 को यानी आज शाम 05 बजकर 04 मिनट पर शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. शनि के इस प्रवेश से मकर राशि के तीसरे चरण, कुंभ राशि के दूसरे चरण और मीन राशि के प्रथम चरण की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी. शनि के इस गोचर से कुछ राशियों को सावधान भी रहना होगा. ऐसे में ज्योतिर्विद करिश्मा कौशिक जी से जानते है कि 30 साल बाद कुंभ राशि में जाएंगे शनि, क्या होगा वृश्चिक राशि वालों का हाल.
आर्थिक स्थिति
वृश्चिक राशि वालों के लिए इन ढाई वर्षों में काफी उतार चढ़ाव आएंगे. शनि का यह गोचर वृश्चिक राशि वालों के चतुर्थ भाव में हो रहा है. जिससे जीवन में बदलाव आएंगे. इस समय वृश्चिक राशि वालों को अपनी माता की सेहत का सबसे ज्यादा ख्याल रखना होगा. अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो आपको अपने परिवारवालों को छोड़कर कहीं दूर जाना पड़ सकता है. काम के सिलसिले में विदेश यात्रा की संभावना बन रही है. कुछ कानूनी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है. साथ ही आपको किसी भी तरह के शॉर्टकट से बचना होगा.
रिलेशनशिप
परिवरवालों में और आप में इस समय तनाव की स्थिति बन सकती है. इस समय आपको अपनी वाणी पर भी संयम रखना होगा. क्रोध से सावधान रहना होगा. इस समय आपके जीवन में बदलाव आ सकते हैं लेकिन इस बदलाव से आपको तनाव भी हो सकता है. साथ ही इस समय शनि की ढैया भी वृश्चिक राशि वालों के ऊपर शुरू हो रही है. जिस काम के बारे में आप सोच रहे हैं उस काम में भी रुकावट आ सकती है. इस समय आपको मेहनत बहुत करनी पड़ सकती है. बिना मेहनत के आपको कोई भी फल प्राप्त नहीं होगा.
स्वास्थ्य

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








