
Shani Dev Uday In Meen : गुरु की राशि में उदित होने वाले हैं शनि, 3 राशियों को मिलेगी नई नौकरी और धनलाभ !
AajTak
Shani Dev Uday In Meen : मीन राशि गुरु बृहस्पति की राशि मानी जाती है, जो ज्ञान, धर्म, विस्तार और सद्भाव का प्रतीक है. गुरु की राशि में शनि देव का उदय कर्म और ज्ञान के संतुलन को दर्शाता है. इस दौरान व्यक्ति को मेहनत के साथ-साथ सही मार्गदर्शन का भी लाभ मिल सकता है.
Shani Dev Uday In Meen : वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को कर्म, अनुशासन, संघर्ष, आयु, रोग, तकनीक, सेवा, श्रमिक वर्ग और न्याय का कारक माना जाता है. शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं, इसलिए उनकी चाल, अस्त और उदय को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. जब शनि देव उदित होते हैं, तो उनकी ऊर्जा पहले से अधिक प्रभावशाली हो जाती है. शनि मीन राशि में उदि होने वाले हैं, मीन राशि में शनि देव के उदय से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, स्थिरता और प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि देव चतुर्थ स्थान पर उदित हो रहे हैं, जो सुख, संपत्ति और पारिवारिक जीवन से जुड़ा होता है. इस दौरान घर-परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं. भूमि, वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग हैं. मानसिक शांति बढ़ेगी. लंबे समय से चला आ रहा तनाव कम हो सकता है. माता के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं. करियर के मोर्चे पर स्थिरता आएगी, कार्यक्षेत्र में भरोसेमंद स्थिति बनेगी.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शनि देव आपकी राशि के तीसरे भाव में उदित होंगे. यह भाव साहस, पराक्रम और प्रयासों का होता है. इस गोचर के दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप अपने फैसलों को लेकर अधिक स्पष्ट रहेंगे. रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे, प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे. मेहनत का फल मिलने लगेगा, सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा.
मिथुन राशि

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









