
Shahid Kapoor ने क्यों छोड़ी थी आमिर खान की 'रंग दे बसंती'? हुआ अफसोस, बोले- वो मुझे...
AajTak
शाहिद ने डिटेल्स शेयर करते हुए बताया कि उन्हें करण सिंघानिया का रोल ऑफर किया गया था. जो कि बाद में सिद्धार्थ के हाथ लगा. शाहिद डेट्स इशू की वजह से वो फिल्म नहीं कर पाए थे.
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पहचान अब बदल चुकी है. वो महज चॉकलेट बॉय नहीं रह गए हैं. उन्होंने कई डार्क शेड्स कैरेक्टर भी किए हैं. अपने लगभग दो दशक के करियर में शाहिद ने कई फिल्में छोड़ी, वहीं कई ऐसी फिल्में भी रही, जिनके हाथ से जाने का उन्हें काफी अफसोस हुआ. ऐसी ही एक फिल्म थी आमिर खान की रंग दे बसंती. शाहिद बताया था कि इसके नैरेशन के दौरान वो रो पड़े थे.
शाहिद को हुआ अफसोस
देशभक्ति थीम और कहानी वाली रंग दे बसंती फिल्म आज भी दर्शकों की फेवरेट मानी जाती है. जाहिर है ऐसी फिल्म का अगर ऑफर मिले और एक्टर उसे ना कर पाए तो रिग्रेट होगा ही. शाहिद को भी हुआ. उन्होंने नेहा धुपिया के पॉडकास्ट में रिवील किया कि उन्हें इस फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट करना पड़ा था. शाहिद ने डिटेल्स शेयर करते हुए बताया कि उन्हें करण सिंघानिया का रोल ऑफर किया गया था. जो कि बाद में सिद्धार्थ के हाथ लगा. शाहिद डेट्स इशू की वजह से वो फिल्म नहीं कर पाए थे.
शाहिद बोले- मुझे बहुत पछतावा है कि मैं वो फिल्म नहीं कर पाया. राकेश जी चाहते थे कि मैं सिद्धार्थ वाला किरदार निभाऊं. मैं स्क्रिप्ट पढ़ते हुए रो पड़ा था. मुझे वो इतनी अच्छी लगी थी. लेकिन मैं उस फिल्म के लिए वक्त नहीं निकाल पाया था.
रंग दे बसंती में सिद्धार्थ ने करण सिंघानिया का रोल निभाया था, जो एक अमीर पिता का बेटा है. लेकिन पिता से उसके रिलेशन अच्छे नहीं है. इस फिल्म से सिद्धार्थ ने हिंदी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था. 2006 में आई रंग दे बसंती में आमिर खान, सिद्धार्थ के साथ एलीस पैटन, अतुल कुलकर्णी, चंदन रॉय, आर माधवन, शरमन जोशी और सोहा अली खान भी थे.
वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में शाहिद की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज हुई है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं. फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 70 करोड़ का आंक़ड़ा पार कर चुकी है. शाहिद-कृति की ये रॉम-कॉम ड्रामा फिल्म दर्शकों को अब भी लुभा रही है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












