
Sero Prevalence Survey: केंद्र सरकार की राज्यों को सलाह, ICMR के परामर्श से जिला स्तर पर करें सीरो प्रिवलेंस सर्वे
ABP News
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ICMR के जरिए किए राष्ट्रीय सीरो प्रिवलेंस सर्वे के चौथे दौर के निष्कर्षों का उल्लेख किया है और राज्यों को अपने राज्यों में सीरो प्रिवलेंस सर्वे करने की सलाह दी है.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आईसीएमआर के परामर्श से जिला स्तर पर सीरो प्रिवलेंस सर्वे करने की सलाह दी है, जिसे स्थानीय पब्लिक हेल्थ मेजर्स लिए जा सके. इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों के प्रधान सचिव/स्वास्थ्य सचिव को चिट्ठी भी लिखी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईसीएमआर के जरिए किए गए राष्ट्रीय सीरो प्रिवलेंस सर्वे के चौथे दौर के निष्कर्षों का उल्लेख किया है और राज्यों को आईसीएमआर के परामर्श से अपने राज्यों में सीरो प्रिवलेंस सर्वे करने की सलाह दी है ताकि इस तरह के सर्वे के अध्ययनों के निष्कर्षों का उपयोग संबंधित राज्य द्वारा कोविड-19 के रोकथाम में पारदर्शी और एविडेंस बेस्ड पब्लिक हेल्थ रेस्पोंस तैयार किया जा सके.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












