
Semen Attack: सनकी शख्स ने महिला को लगा दिया स्पर्म से भरा इंजेक्शन, CCTV में कैद हुई घटना
Zee News
अमेरिका में एक बेहद अजीब घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति को स्पर्म अटैक के सिलसिले में जेल भेजा गया है. शख्स ने सुपरमार्केट में एक महिला को स्पर्म से भरा इंजेक्शन लगा दिया था. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके चलते पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सकी.
वॉशिंगटन: अमेरिका (America) में एक शख्स को बेहद अजीब अपराध के लिए जेल भेजा गया है. शख्स ने सुपरमार्केट में मौजूद एक महिला को स्पर्म से भरा इंजेक्शन (Semen Injection) लगा दिया था. आरोपी की ये हरकत CCTV में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सकी. कोर्ट ने इसे बेहद गंभीर अपराध करार देते हुए आरोपी शख्स को जेल भेज दिया है. ‘इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सनकी शख्स का नाम थॉमस ब्रायन स्टेमन (Thomas Byron Stemen) है. 52 वर्षीय थॉमस ने अमेरिका के मैरीलैंड स्थित एक सुपरमार्केट में इस वारदात को अंजाम दिया था. थॉमस ने सुपरमार्केट में मौजूद महिला को स्पर्म का इंजेक्शन लगा दिया था. वो अचानक महिला के पीछे पहुंचा और इंजेक्शन लगा दिया, सिरिंज चुभते ही महिला को दर्द हुआ और वह चीखने लगी.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



