
Selfie Addiction: 164 फीट ऊंची चट्टान पर सेल्फी ले रही थी महिला, तभी फिसला पैर और फिर...
Zee News
सेल्फी लेने के चक्कर में फिर एक युवा लड़की की मौत हो गई. 164 फीट ऊंची चट्टान पर खड़े होकर खुद को कैमरे में कैद करने के फेर में उसका ध्यान भटका और सीधे नीचे आ गिरी. मौके पर मौजूद बहन ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी.
अंकारा: सेल्फी (Selfie) की सनक फिर एक युवती (Woman) के लिए जानलेवा साबित हुई. 21 वर्षीय हैटिस नूर काराबुलुत (Hatice Nur Karabulut) चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थीं, तभी संतुलन बिगड़ा और वो 164 फीट नीचे जा गिरीं. इस हादसे में उनकी चचेरी बहन को भी गंभीर चोटें आई हैं. यह दर्दनाक हादसा तुर्की (Turkey) के अदाना प्रांत में हुआ. बता दें कि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग सेल्फी के लिए अपनी जान दांव पर लगाने से बाज नहीं आते.
‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, हैटिस नूर काराबुलुत (Hatice Nur Karabulut) अपनी बहन मजलूम सोजेरी (Mazlum Sozeri) के साथ करैसली जिले के हसीकिरी गांव के पास घूम रही थीं. इस दौरान दोनों एक चट्टान पर पहुंचीं और सेल्फी लेने लगीं. बैकग्राउंड में फेमस Varda Viaduct फुल को कवर करने के चक्कर में हैटिस का पैर फिसल गया और वो नीचे गिर गईं.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



