
Secrets Of Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर की तीसरी सीढ़ी पर श्रद्धालु क्यों नहीं रखते पैर? जानें क्या है रहस्य
AajTak
Secrets Of Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश के लिए कुल 22 सीढ़ियां हैं. इन सीढ़ियों में नीचे से तीसरी सीढ़ी को खास माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस सीढ़ी पर मृत्यु के देवता यमराज का वास है.
Jagannath Temple: आज से पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू होने जा रही है. पुरी का जगन्नाथ मंदिर हिंदू धर्म के चार पवित्र धामों में से एक और धरती पर बैकुंठ धाम का स्वरूप माना जाता है. यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार भगवान जगन्नाथ को समर्पित है. ओडिशा के पुरी में स्थित यह मंदिर न केवल अपने धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इससे जुड़ी अनेक रहस्यमयी मान्यताएं और कथाएं भी लोगों की आस्था को और गहरा बनाती हैं.
हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष में होने वाली भव्य रथ यात्रा इस मंदिर की सबसे प्रसिद्ध धार्मिक परंपरा है, जिसमें श्रद्धालु लाखों की संख्या में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को खींचने के लिए आते हैं. मान्यता है कि इस यात्रा में शामिल होने से जीवन के सभी पापों से छुटकारा मिलता है. लेकिन इस मंदिर से जुड़ा एक ऐसा रहस्य है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. यह रहस्य है मंदिर की तीसरी सीढ़ी का, जिसे ‘यम शिला’ कहा जाता है.
क्या है तीसरी सीढ़ी का रहस्य?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश के लिए कुल 22 सीढ़ियां हैं. इन सीढ़ियों में नीचे से तीसरी सीढ़ी को खास माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस सीढ़ी पर मृत्यु के देवता यमराज का वास है. पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार यमराज ने देखा कि भगवान जगन्नाथ के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं, तो वे भगवान जगन्नाथ से मिलने पुरी आए. और उन्होंने भगवान से कहा कि लोग आपके दर्शन मात्र से ही भक्त मोक्ष प्राप्त कर लेते हैं और कोई भी अब यमलोक नहीं आता है.
इस पर भगवान जगन्नाथ ने यमराज से कहा, “तुम मंदिर के मुख्य द्वार की तीसरी सीढ़ी पर अपना स्थान ग्रहण कर लो. अब जो भक्त मेरे दर्शन के बाद इस सीढ़ी पर पैर रखेगा, वह पापों से मुक्त तो हो जाएगा, लेकिन यमलोक भी जाएगा.” यही सीढ़ी यमशिला के नाम से जानी जाती है. कहते हैं कि इस तीसरी सीढ़ी का रंग बाकी सीढ़ियों से अलग है. यह काली रंग की सीढ़ी है, ताकि भक्त इसे आसानी से पहचान सकें. इसलिए मंदिर में यह नियम बना है कि जगन्नाथ जी के दर्शन के बाद भक्तों को तीसरी सीढ़ी पर कदम नहीं रखना चाहिए.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










