
Schools Reopen: सोमवार से खुलेंगे स्कूल या नहीं? सामने आया दिल्ली सरकार ये अपडेट
AajTak
Schools Reopen News Update: दिवाली से पहले ही दिल्ली-NCR के कई इलाकों की हवा 'जहरीली' हो गई थी. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 900 के पार तक पहुंच गया था. वायु प्रदूषण के चलते नर्सरी से 12वीं क्लास तक के सभी स्कूलों में समय से पहले विंटर वेकेशन घोषित किया था.
Schools Reopen News Update: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते शिक्षा विभाग ने समय से पहले विंटर वेकेशन घोषित कर दिया था. पहले वायु प्रदूषण की वजह से और बाद में विंटर वेकेशन के चलते दिल्ली सभी स्कूल पिछले 17 दिनों से बंद हैं. दिल्ली सरकार ने नर्सरी से 12वीं क्लास तक के सभी स्कूलों में 9 से 18 नवंबर तक विंटर वेकेशन घोषित किया था. जानिए अब 20 नवंबर यानी सोमवार से स्कूल खुलेंगे या नहीं? क्या है दिल्ली सरकार का नया अपडेट?
दरअसल, दिवाली से पहले ही दिल्ली-NCR के कई इलाकों की हवा 'जहरीली' हो गई थी. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 900 के पार तक पहुंच गया था. सीएस अरविंद केजरीवाल ने वायु प्रदूषण के चलते ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) स्टेज-III और फिर स्टेज IV लागू किया था. इसमें डीजल वाहनों की एंट्री बंद से लेकर सभी तरह के कंस्ट्रक्शन पर बैन लगा दिया गया था. स्कूलों में 18 नवंबर तक विंटर वेकेशन घोषित कर दिया गया था.
दिल्ली-एनसीआर के लिए केंद्र की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कार्यों को चार चरणों में वर्गीकृत करती है-
20 नवंबर से स्कूल खुलेंगे या नहीं? एक आधिकारिक परिपत्र में शनिवार को कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 20 नवंबर से ऑफलाइन मोड में कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे क्योंकि GRAP IV को रद्द कर दिया गया है.
शिक्षा निदेशालय के एक परिपत्र में कहा गया है कि एक्यूआई में सुधार और आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमान के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि निकट भविष्य में दिल्ली के एक्यूआई में किसी तेज गिरावट का कोई संकेत नहीं है. सर्कुलर में कहा गया है कि प्री-स्कूल से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस 20 नवंबर से फिर से शुरू होंगी. दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के एक आदेश के अनुसार, इस आदेश के जारी होने से अगले एक सप्ताह तक आउटडोर खेल गतिविधियां और सुबह की सभाएं आयोजित नहीं की जाएंगी.
जारी सर्कुलर में कहा गया, आउटडोर खेल गतिविधियां और सुबह की सभा अगले एक सप्ताह तक निलंबित रहेंगी. शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों से कक्षाओं को फिर से शुरू करने के बारे में अभिभावकों को पहले से सूचित करने को कहा है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









