
Schools Closed: हिमालच प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ का सितम, स्कूल हुए बंद
AajTak
हिमाचल के मंडी में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिसे देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है. डिप्टी कमीश्नर कम जिला मजिस्ट्रेट अरिंदम चौधरी ने सरकारी स्कूलों और प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स को बंद करने का आदेश दिया है.
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है. लगातार हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए, राज्य के मंडी जिले में स्कूल आज, 20 अगस्त, 2022 को बंद रहेंगे. प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार शाम स्कूल बंद की सूचना दी थी.
दरअसल, हिमाचल के मंडी में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है और अगले 24 घंटों में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. डिप्टी कमीश्नर कम जिला मजिस्ट्रेट अरिंदम चौधरी द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि मंडी जिले के कॉलेजों और आईटीआई को छोड़कर सभी सरकारी और प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स को 20 अगस्त को बंद रखा जाएगा.
आदेश में आगे कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश की मंडी के सभी आंगनबाडी केंद्र बंद रहेंगे. स्कूलों के हेड और प्रिंसिपल्स को यह आदेश का सख्ती से पालन करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सार्वजनिक सुरक्षा के मामले में स्कूलों को बंद रखा जाए.
बता दें कि भारतीय मौसम विभाग, आईएमडी के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन, कुल्लू, शिमला, सिमौर, ऊना, बिलासपुर, लाहुल स्पीति और किन्नौर जिलों में भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से अचानक आई बाढ़ की खबरें सामने आई हैं.
हाल ही में कुल्लू के सोलंग नाला इलाके में अचानक आई बाढ़ के बाद दो लोगों के लापता होने का भी मामला सामने आया था. वहीं, चंबा में सैलाब के तेज बहाव में रेलवे पुल ढह गया. हिमाचल को पंजाब से जोड़ने वाला रेलवे ट्रैक का यह हिस्सा नदी की तेज धार बह गया. हालांकि ,गनीमत यह रही कि तेज बहाव को देखते हुए रेलवे ने पहले ही पुल पर आवागमन बंद कर दिया था.
ओडिशा में स्कूल बंद ओडिशा में, भारी बारिश और बाढ़ के चलते भद्रक जिले ने आज, शनिवार, 20 अगस्त, 2022 को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का फैसला लिया है. जिला कलेक्टर, सिद्धेश्वर बलिराम बोंदर ने सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी सेंटर्स के हेड्स के लिए यह सूचना जारी की थी. आईएमडी के अनुसार, 20 अगस्त, 2022 को कम से कम 8:30 बजे तक ओडिशा के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट रहेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










