
Schools Closed: दिल्ली के बाद इस राज्य में भी दम घोंटू वायु प्रदूषण, कई जिलों के स्कूल हुए बंद
AajTak
दिल्ली में 5वें दिन भी वायु प्रदूषण 'गंभीर' कैटगरी में बना हुआ है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, रविवार को भी AQI 400 के पार बना हुआ है. इसके अलावा हरियाणा के कई जिलों में भी वायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति में बना हुआ है. इसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने कई जिलों के प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया है.
Schools Closed: बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली के बाद हरियाणा सरकार ने भी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है. हरियाणा में प्रदूषण और धुंध के चलते चार जिलों के प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चार जिलों के स्कूलों में 5वीं क्लास के बच्चों की फिजिकल क्लासेस बंद कर दी गई हैं.
हरियाणा में वायु प्रदूषण की मार
दिल्ली में 5वें दिन भी वायु प्रदूषण 'गंभीर' कैटगरी में बना हुआ है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, रविवार (17 नवंबर 2024) की सुबह सात बजे दिल्ली के 14 लोकेशन पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में 37 फीसदी वायु प्रदूषण की वजह आस-पास के राज्यों में पराली जलाने से हुआ है. इसके अलावा, हरियाणा के कई जिलों में भी AQI 400 के करीब पहुंच गया है. खतरनाक वायु प्रदूषण के चलते हरियाणा सरकार ने कई जिलों के प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है.
हरियाणा के इन जिलों में प्राइमरी स्कूल बंद
हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिलों में वायु प्रदूषण के चलते प्राइमरी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है. हालांकि, इससे बच्चों की पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा. राज्य सरकार ने इन स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई पर शिफ्ट होने के लिए कहा है.
हरियाणा के इन 10 शहरों में बंद हो सकते हैं स्कूल

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










