
Schools Closed: कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के इस जिले में बंद हुए सभी स्कूल, जानें कब खुलेंगे
AajTak
Schools Closed News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कावड़ यात्रा के चलते कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.
Schools Closed News: गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिए गए हैं. बुधवार, 20 जुलाई 2022 को गाजियाबाद प्रशासन ने अपने निर्देश में कहा कि कांवड़ यात्रा के चलते परिषदीय मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त स्कूल 22 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक बंद रहेंगे. गाजियाबाद डीएम के अनुमति के क्रम में गाजियाबाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश दिए.
उत्तर प्रदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक, कांवड़ यात्रा के दौरान छात्र-छात्रों और शिक्षकों के आने-जाने की कठनाईयों के देखते हुए यह निर्देश जारी किया गया है. जारी निर्देश में यह भी बताया है कि स्कूल 22 जुलाई से 26 जुलाई 2022 तक बंद रहेंगे और 27 जुलाई 2022 से स्कूलों को खोल जाएगा. अगर इस दौरान कोई स्कूल खुला पाया गया तो नियम के अनुसार उस पर एक्शन लिया जाएगा. इस आदेश का कडाई से पालन करने का निर्देश दिया दिया गया है.
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ और हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर छोटी क्लास के छात्रों के लिए स्कूलों बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. दरअसल कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई और उनके आवागमन के लिए सड़कें बंद होने की संभावना को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.
बता दें कि यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस-मछली और अंडे की दुकानें भी 26 जुलाई तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं. मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों का फ्रंट टीनशेड या तिरपाल से ढकी रहेंगी. हालांकि, शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










