
Schools Closed: इस राज्य में 5 दिन के लिए स्कूल बंद, जानें क्या है वजह?
AajTak
Schools Closed due to Cyclone Dana: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि चक्रवात 'दाना' के मद्देनजर कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के नौ जिलों में सरकारी स्कूल 23 से 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगे.
Schools Closed: ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर चक्रवात तूफान 'दाना' का खतरा मंडरा रहा है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र 23 अक्टूबर तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और 24 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है. इस क्षेत्र में शुक्रवार तक भारी बारिश होने की संभावना है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के नौ जिलों में चार दिन की छुट्टी घोषित की है. यहां 23 से 27 अक्टूबर (रविवार) तक पांच दिन सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि चक्रवात 'दाना' के मद्देनजर कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के नौ जिलों में सरकारी स्कूल 23 से 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार ने राहत सामग्री का भंडारण किया है और तटीय क्षेत्रों में चक्रवात शेल्टर तैयार किए हैं.
सीएम ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि विभिन्न विभागों के प्रधान सचिवों को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, बांकुरा, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और झारग्राम जिलों का प्रभार सौंपा गया है. वे स्थिति पर नजर रखेंगे. चक्रवात खत्म होने तक इन जिलों के मंत्री स्टेशन से बाहर नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के तहत केंद्र भी बंद रहेंगे.
ममता बनर्जी ने कहा, "इस दौरान आईसीडीएस केंद्र बंद रहेंगे. तटीय शहरों में पर्यटन गतिविधियां रोक दी गई हैं. बंगाल की खाड़ी में जाने वाले मछुआरों को वापस लौटने को कहा गया है."
बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को भविष्यवाणी की कि 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक हवा की गति समुद्र तट पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे (किमी प्रति घंटे) तक पहुंचने और 100-110 किमी प्रति घंटे तक बढ़ने की संभावना है, जो 120 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










