School Reopen: कई राज्यों में 16 अगस्त से स्कूूल खोलने की तैयारी, जानें- आपके राज्य में कब खुल रहे स्कूल
AajTak
School Reopen: उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कई राज्यों में 15 अगस्त के बाद स्कूल खोलने की तैयारी हो रही है. कई राज्यों में एक सितंबर से स्कूल खुल रहे हैं. जानिए- अपने राज्य का हाल.
देश भर में कोविड-19 मामलों की संख्या घट रहे हैं. मामले घटने के साथ ही कई राज्य स्कूलों और कॉलेजों को धीरे-धीरे फिर से खोलने की योजना बना रहे हैं. देश में शिक्षण संस्थान लंबे समय से बंद हैं जबकि पंजाब जैसे कई राज्यों ने पहले ही स्कूल फिर से खोल दिए हैं, अन्य अगस्त के मध्य तक ऑफ़लाइन कक्षाएं शुरू करने पर विचार कर रहे हैं. आइए जानें राज्यवार स्कूल कब से खुल रहे हैं. महाराष्ट्र ने 17 अगस्त से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के स्कूलों में फिर से स्कूल खोलने और फिजिकल क्लासेज शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है. राज्य भर में स्कूल पिछले साल मार्च से बंद हैं. राज्य सरकार की ओर से 10 अगस्त को जारी एक आदेश में कहा गया है कि सरकार 11वीं-12वीं के साथ अन्य क्लासेज में ऑफलाइन कक्षाओं को फिर से शुरू करने पर भी विचार कर रही है. महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 5 से 8 तक के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी, जबकि शहरों में कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. फिलहाल ऑन-कैंपस कक्षाओं को केवल उन क्षेत्रों में अनुमति दी जाएगी जहां कोविड -19 संक्रमण लगातार कम है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के साथ बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल फिर से खोलने के मामले का मूल्यांकन करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने का निर्णय लिया. DDMA ने रविवार को कहा कि कक्षा 10 से 12 के छात्रों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित परामर्श / मार्गदर्शन और व्यावहारिक गतिविधियों सहित प्रवेश से संबंधित कार्यों के लिए अपने स्कूलों में जाने की अनुमति है. सरकार ने यह भी कहा कि स्कूलों को खोलने से पहले स्कूलों में स्वास्थ्य जांच और रेफरल सेवाएं फिर से शुरू हो सकती हैं, जिसमें सभी उम्र के बच्चे अपने अभिभावकों के साथ जा सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










