School Reopen: अगस्त से इन राज्यों में खुल रहे स्कूल, लागू होगी SOP
AajTak
School Reopen: देशभर में कोरोना की दूसरी लहर से राहत भरी खबरें मिल रही हैं. विशेषज्ञों की सलाह और हालातों को देखते हुए तकरीबन डेढ़ साल से बंद चल रहे स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी चल रही है. कई राज्य जुलाई के आखिरी सप्ताह यानी 26 जुलाई से तो कुछ अगस्त से स्कूल खोल रहे हैं. जानिए अपने स्टेट का हाल.
कोरोना की दूसरी लहर के बाद करीब दो साल से बंद चल रहे स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी चल रही है. कई राज्य जैसे मध्यप्रदेश, गुजरात, पंजाब, और ओडिशा आदि 26 जुलाई से सीनियर क्लासेज के स्कूल खोलने की तैयारी रहे हैं. वहीं राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में अगस्त से स्कूल खोलने की तैयारी है. जानिए- क्या है सभी राज्यों की ताजा अपडेट. कब से खुलेंगे स्कूल, क्या होंगे प्रोटोकॉल... बिहार में प्राइमरी से लेकर हायर सेकंडरी तक यानी कक्षा 1 से 10 तक के सभी स्कूलों को अगस्त के दूसरे सप्ताह से खोलने की उम्मीद है. राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के बयान के अनुसार अगर राज्य में स्थितियां अनुकूल रहीं तो अगस्त के दूसरे सप्ताह से स्कूल खोलने की खातिर आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में फैसला लिया जाएगा. बता दें कि यहां 11वीं और 12वीं के स्कूल जुलाई में ही खोले जा चुके हैं. पंजाब में भी कोरोना के मामले काफी कम हुए हैं. इसलिए राज्य में फिलहाल 26 जुलाई से कक्षा 10, 11 और 12 के स्कूल खुल रहे हैं. लेकिन राज्य में इसे लेकर अलग ही नियम लागू है. यहां सिर्फ उन्हीं टीचर्स और स्टाफ को स्कूल में एंट्री मिलेगी जो पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुके होंगे. स्टूडेंट्स स्कूल आएं या नहीं, इसपर पैरंट्स का निर्णय अंतिम होगा. अगर हालात काबू में रहते हैं तो बाकी क्लासेज को 2 अगस्त से खोले जा सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










