
School- College Closed: भीषण गर्मी का कहर, एक सप्ताह तक बंद रहेंगे पश्चिम बंगाल में सभी स्कूल-कॉलेज
AajTak
All schools and colleges closed in West Bengal: राज्य में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के चलते सभी स्कूल-कॉलेजों को 17 अप्रैल 2023 से एक सप्ताह बंद रखने का फैसला लिया गया है. हालांकि दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के पहाड़ी क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज अपने समय के अनुसार खुले रहेंगे, वे बंद नहीं होंगे.
All schools and colleges closed in West Bengal: पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल, कॉलेज और सभी शिक्षण संस्थानों का बंद करने का फैसला किया गया है. राज्य में तेजी से बढ़ते तापमान और लू के चलते यह फैसला लिया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से पूरे राज्य में लू और गर्मी का का प्रकोप बढ़ने की संभावना है.
एक सप्ताह के लिए सभी स्कूल-कॉलेज बंद पश्चिम बंगाल सरकार, हायर एजुकेशन यूनिर्सिटी ब्रांच द्वारा रविवार (16 अप्रैल 2023) को जारी एक नोटिस में गर्मी के चलते स्कूल-कॉलेज बंद करने की सूचना दी गई है. जारी नोटिस के अनुसार, बढ़ती लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार में सक्षम प्राधिकारी ने फैसला लिया है कि पश्चिम बंगाल राज्य में सभी स्वायत्त / राज्य / केंद्र सरकार से सहायता प्राप्त / निजी विश्वविद्यालय / संबद्ध कॉलेज बंद रहेंगे.
सभी स्कूल-कॉलेजों 17 अप्रैल 2023 से एक सप्ताह बंद रखने का फैसला लिया गया है. हालांकि दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के पहाड़ी क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज अपने समय के अनुसार खुले रहेंगे, वे बंद नहीं होंगे.
सीएम ममता बनर्जी ने किया था छुट्टी का ऐलान इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में सोमवार से छुट्टी का ऐलान किया है. उन्होंने कहा, ”लोगों के लिए कोई व्यवस्था करने की जरूरत नहीं है. मैं सभी सरकारी, निजी स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों में सोमवार से शनिवार तक अवकाश देने के लिए आवेदन कर रही हूं.” सरकार जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगी. इसके बाद ऑफिशियल नोटिस जारी कर राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज को एक सप्ताह तक बंद रखने की सूचना दी गई है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










