
School Closed: फिर बढ़े कोरोना के मामले, इस राज्य में 2 सप्ताह के लिए बंद हुए स्कूल
AajTak
School Closed Covid19 Update: स्कूलों के छात्रों और कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाने और स्कूलों को फिलहाल बंद रखने के निर्देशों पर ध्यान दें और अपने संस्थानों के साथ लगातार संपर्क में रहें.
School Closed: राज्य में एक बार फिर बढ़े कोरोना केसेज़ को ध्यान में रखते हुए मणिपुर सरकार ने 12 जुलाई को सभी स्कूल बंद करने की घोषणा की है. सरकार ने कहा है कि सभी स्कूल 24 जुलाई, 2022 तक बंद रहेंगे. स्कूल बंद करने की घोषणा मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी की है. सीएम सिंह ने ट्विटर पर लिखा, "पिछले कुछ दिनों में राज्य में Covid-19 पॉजिटिव मामलों की बढ़ती संख्या के साथ, मणिपुर सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को इस महीने की 24 तारीख तक बंद रखने का निर्देश दिया है."
इसके अलावा मणिपुर के स्कूलों को बंद करने के आधिकारिक आदेशों में यह भी उल्लेख है कि 12 साल से कम उम्र के कई बच्चों का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है. इसके अलावा, राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी रेशियो 15% से अधिक है, जिससे जोखिम बढ़ रहा है.
मणिपुर के स्कूलों के छात्रों और कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाने और स्कूलों को फिलहाल बंद रखने के निर्देशों पर ध्यान दें. स्कूल फिर से खुलने को लेकर किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए अपने शैक्षणिक संस्थानों के संपर्क में रहने की भी सलाह दी गई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










