
School Closed: दिल्ली में Unlock 3 की गाइडलाइंस जारी, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों को हैं ये निर्देश
AajTak
School Closed: राज्य सरकार ने छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों को अभी ऑफलाइन क्लासेज़ लगाने की इजाज़त नहीं दी है. कोचिंग संस्थानों को भी अभी क्लासेज़ लगाने पर पाबंदी रखी गई है.
School Closed: दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण के खतरे के खतरे को कम होता देखकर अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सरकार ने अनलॉक 3 के नियम जारी कर दिए हैं. बता दें कि स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संथान अभी बंद ही रहेंगे. राज्य सरकार ने छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों को अभी ऑफलाइन क्लासेज़ लगाने की इजाज़त नहीं दी है. कोचिंग संस्थानों को भी अभी क्लासेज़ लगाने पर पाबंदी रखी गई है. इसके अलावा सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक उत्सव समारोहों पर भी अभी रोक जारी है. इसके अलावा स्वीमिंग पूल, स्टेडियम, खेल परिसर, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स आदि भी बंद रहेंगे. केवल दुकानों को अब हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुलने की इजाजत दी गई है. रेस्टोरेंट्स को भी खुलने की इजाजत होगी मगर सिटिंग कपैसिटी 50 प्रतिशत ही रखनी होगी. यह नियम एक हफ्ते के लिए ही लागू है. अगर संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो सख्ती बढ़ सकती है. दिल्ली सरकार ने पहले से ही छात्रों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ही देश में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग केंद्र सरकार के सामने रखी थी और छात्रों के लिए वैक्सिनेशन की भी मांग की थी. संभव है कि अभी राज्य में केवल ऑनलाइन पढ़ाई को ही इज़ाजत मिलेगी और ऑफलाइन स्कूल-कॉलेज या कोचिंग क्लासेज़ के लिए अभी इंतजार बढ़ सकता है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











