
SC से आवारा कुत्तों को राहत लेकिन खत्म नहीं हुआ विवाद! जानें- अब डॉग लवर्स की क्या हैं चिंताएं
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर नया निर्देश जारी किया है, जिससे 11 अगस्त के आदेश के बाद से परेशान डॉग लवर्स को राहत मिली है. कोर्ट ने कहा है कि जिन कुत्तों को पकड़ा गया है, उन्हें नसबंदी और टीकाकरण के बाद ही छोड़ा जाना चाहिए. इस फैसले से डॉग लवर्स में खुशी तो है लेकिन कुछ चिंताएं भी हैं.
11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों पर दिए गए निर्देश के बाद देशभर के डॉग लवर्स परेशान थे. उन्होंने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किए. अब सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच ने तय किया कि जिन कुत्तों को पकड़ा गया है, उन्हें नसबंदी और टीकाकरण के बाद ही छोड़ा जाएगा. यह आदेश रेबीज से संक्रमित या आक्रामक कुत्तों पर लागू नहीं होगा. इस फैसले के बाद डॉग लवर्स में खुशी की लहर दौड़ गई.
लंबे समय से प्रतीक्षित फैसले की तैयारी
पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से वे इस फैसले के लिए चिंतित थे. उन्होंने अपने अधिकारों के पक्ष में रोड पर प्रदर्शन किया और अब राहत महसूस कर रहे हैं. जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की स्पेशल बेंच ने 14 अगस्त को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था, जिसके बाद पशु प्रेमी उत्सुकता से इस फैसले का इंतजार कर रहे थे.
फैसले की मुख्य बातें
फैसले के अनुसार, दिल्ली में सभी आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा. उन्हें जहां से उठाया गया है, वहीं छोड़ दिया जाएगा. रेबीज से संक्रमित और आक्रामक कुत्तों को सड़क पर नहीं छोड़ा जाएगा. इसके अलावा नगर निगम को कुत्तों के लिए अलग फीडिंग पॉइंट बनाने होंगे, और सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर खाना खिलाना मना रहेगा. यह आदेश पूरे देश में लागू होगा.
डॉग लवर्स की चिंताएं

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









