
SC की कमेटी ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से की मुलाकात, स्वास्थ्य का ख्याल रखने की अपील की
AajTak
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति ने पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की. समिति ने किसान नेता से स्वास्थ्य सेवा लेने की अपील की. डल्लेवाल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सहित किसानों की विभिन्न मांगों के लिए पिछले कुछ महीनों से भूख हड़ताल पर हैं.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति ने पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल से सोमवार को मुलाकात की. इस समिति की अध्यक्षता पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस नवाब सिंह कर रहे हैं. उन्होंने 70 वर्षीय डल्लेवाल से चिकित्सा सहायता लेने की अपील की.
जगजीत सिंह डल्लेवाल, जो संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक हैं, 26 नवंबर 2024 से किसानों की विभिन्न मांगों के लिए भूख हड़ताल पर हैं. उनकी मुख्य मांगों में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी शामिल है. सोमवार को पहले से निर्धारित सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल के माध्यम से बैठक की जानकारी सुप्रीम कोर्ट बेंच को दी.
यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: डल्लेवाल के अनशन का 42वां दिन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, शंभू बॉर्डर पर जुटान की अपील
सुप्रीम कोर्ट की समिति में ये शख्सियत शामिल
सितंबर 2024 में, सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी किसानों की शिकायतों को सुलझाने के प्रयास में समिति का गठन किया था. समिति में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी बी एस संधू, कृषि विशेषज्ञ देविंदर शर्मा, प्रोफेसर रणजीत सिंह घुमन और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अर्थशास्त्री डॉ. सुखपाल सिंह शामिल हैं.
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए, जस्टिस (रिटायर्ड) नवाब सिंह ने पत्रकारों को बताया, "हम वाहेगुरु से प्रार्थना करते हैं कि वे स्वस्थ रहें." उन्होंने यह भी कहा कि समिति डल्लेवाल को अनशन समाप्त करने के लिए नहीं कह रही है, बल्कि उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील कर रही है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










