
SBI PO 2025 Recruitment: 541 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करना होगा अप्लाई
AajTak
SBI PO Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पीओ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इस बार 541 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती (SBI PO Recruitment 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस बार एसबीआई पीओ भर्ती के जरिए 541 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. उम्मीदवार लंबे वक्त से एसबीआई पीओ भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. अब उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर इस जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर भर्ती के लिए कब तक अप्लाई किया जा सकता है और उम्र को लेकर क्या शर्ते हैं...
एसबीआई की ओर से 24 जून 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया गया है और इस भर्ती में 14 जुलाई 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती में पास होने वाले उम्मीदवारों की पोस्टिंग देशभर के अलग-अलग एसबीआई ब्रांचों में की जाएगी.
कौन कर सकता है अप्लाई?
एसबीआई पीओ भर्ती में मान्या प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं.
क्या है आयु सीमा?

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










