
SBI, HDFC, ICICI बैंक सीनियर सिटिजन्स को स्पेशल एफडी पर दे रहे इतना ब्याज, 30 जून लास्ट डेट
AajTak
कोरोना काल में जहां देश में एफडी पर ब्याज दरें लगातार कम हो रही हैं. इसी बीच देश के प्रमुख बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष एफडी स्कीम पेश की है, ताकि उनकी बचत को कम ब्याज के जोखिम से बचाया जा सके. अब देश के तीन प्रमुख बैंक SBI, HDFC Bank और ICICI Bank ने इस स्कीम में निवेश की आखिरी डेट बढ़ा दी है, जानिए इसके बारे में
सीनियर सिटीजन्स स्पेशल एफडी स्कीम को मई 2020 में पेश किया गया था. पहले इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2020 थी जिसे बढ़ाकर 31 मार्च 2021 किया गया. अब इसे और आगे बढ़ाकर 30 जून 2021 कर दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा वरिष्ठ नागरिक इसका लाभ ले सकें. (Photo:File) इस योजना में सीनियर सिटीजन्स को एफडी पर आम ग्राहकों की तुलना मे पूरे 1% तक अधिक ब्याज मिलता है. अब देश के तीन प्रमुख बैंकों ने इसकी आखिरी डेट 30 जून तक बढ़ा दी है. (Photo:File) देश का सबसे बड़ा बैंक SBI अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के लिए SBI WeCare एफडी स्कीम चलाता है. बैंक ने इसके लिए आखिरी तारीख 30 जून तक बढ़ा दी है. बैंक भी अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को एफडी पर 0.75% अधिक ब्याज दे रहा है. इस तरह SBI WeCare में 5 साल की अवधि पर सीनियर सिटीजन्स को 6.15% का ब्याज मिल रहा है. (Photo:File)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










