
SBI-HDFC की FD पर शानदार रिटर्न! सीनियर सिटीजन को मिलेगा जबरदस्त ब्याज
AajTak
देश के प्राइवेट और सरकारी बैंक सीनियर सिटीजन को फिक्स्ड डिपॉजिट पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लेकर ICICI बैंक तक सात फीसदी से अधिक ब्याज दे रहे हैं. रिजर्व बैंक के रेपो बढ़ाने के बाद से बैंकों ने ब्याज दरों में बदलाव किया है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद प्राइवेट और सरकारी बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Fixed Deposits) की ब्याज दरों (Interest Rate) में इजाफा किया है. कई बैंकों ने सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में जोरदार इजाफा किया है. वरिष्ठ नागरिकों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम लोगों से अधिक ब्याज मिलता है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से लेकर एचडीएफसी बैंक (HDFC) तक ने सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है.
HDFC कितना दे रहा ब्याज
HDFC बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ा दी है. बैंक अब सीनियर सिटीजन को सात दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी से 7.50 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है.
HDFC बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 14 दिसंबर से प्रभावी हो चुकी हैं. पांच साल एक दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर आम निवेशकों को सात फीसदी तक ब्याज मिलेगा. वहीं, अगर आप सीनियर सिटीजन हैं, तो आपको 7.75 फीसदी का रिटर्न मिलेगा.
केनरा बैंक ने भी किया है बदलाव
केनरा बैंक ने भी दो करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 19 दिसंबर से लागू हुई हैं. बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सात दिन से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाली FD पर 3.25 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










