
SBI बैंक जाने का एकमात्र रास्ता... ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सीढ़ी लगाकर चढ़ने को मजबूर हुए ग्राहक, Video
AajTak
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक शाखा तक पहुंचने के लिए ग्राहकों को ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखी गई एक अस्थायी लकड़ी की सीढ़ी का सहारा लेना पड़ रहा है.
ओडिशा के भद्रक में एक अनोखा और परेशानी भरा नजारा देखने को मिला. यहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा तक पहुंचने के लिए लोगों को ट्रैक्टर की ट्रॉली पर रखी गई सीढ़ी पर चढ़ना पड़ा. बैंक जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता बचा होने के कारण ग्राहक मजबूर होकर एक-एक कर सीढ़ी के सहारे बैंक में प्रवेश कर रहे थे.
दरअसल, जिले के चरम्पा इलाके में जबरदस्ती किए गए अतिक्रमण हटाने के बाद यह स्थिति पैदा हुई है. एक्शन के बाद बैंक का सामान्य प्रवेश मार्ग बंद हो गया, जिससे लोगों की आवाजाही बाधित हो गई. ऐसे में बैंक प्रबंधन या स्थानीय लोगों ने अस्थायी व्यवस्था के रूप में ट्रैक्टर पर सीढ़ी रखकर रास्ता बनाया.
बैंक के बाहर ग्राहकों की भीड़ लगी रही, लेकिन अस्थायी सीढ़ी से चढ़ना-उतरना लोगों के लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा है. बुजुर्ग, महिलाएं और मरीजों को बैंक पहुंचने में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा. कई लोग इस स्थिति को देखकर हैरान रह गए और सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई. देखें Video:-
इलाके के स्थानीय लोगों को आशा है कि जल्द ही बैंक का नियमित रास्ता बहाल किया जाएगा, ताकि ग्राहकों को ऐसी जोखिम भरी स्थिति का सामना न करना पड़े.
फिलहाल बैंक जाने वालों को सीढ़ी का ही सहारा लेना पड़ रहा है और पूरा क्षेत्र इस असामान्य व्यवस्था की चर्चा से गूंज रहा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









