
Sawan somwar 2024: सावन का चौथा सोमवार आज, घर में इस ज्योतिर्लिंग की पूजा करने से दूर होगा चंद्र दोष
AajTak
Sawan somwar 2024: आज सावन माह का चौथा सोमवार है. सावन के चौथे सोमवार आपको बताते हैं कि भगवान शिव का कौन सा ज्योतिर्लिंग चंद्रमा से संबंध रखता है और आप घर में इसकी उपासना कैसे कर सकते हैं.
Sawan somwar 2024: ज्योतिष में सूर्य के बाद ज्योतिष में सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रह है. ज्योतिष में चन्द्रमा के बिना कोई गणना नहीं की जा सकती है. इसलिए ज्योतिष में चंद्रमा का एक प्रमुख स्थान है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चंद्रमा गुरुत्वाकर्षण शक्ति और सारी पृथ्वी के जल तत्त्व को नियंत्रित करता है. मानव का मन और भावनाएं चन्द्रमा का ही क्षेत्र है. अगर चन्द्रमा कमजोर हो तो मन की समस्याएं व्यक्ति को काफी परेशान करती हैं. अगर चन्द्रमा को नियंत्रित किया जा सके तो निश्चित रूप से मानसिक दशा से अपार मजबूती पाई जा सकती है.
आज सावन माह का चौथा सोमवार है. कहते हैं कि सावन के किसी भी सोमवार भगवान शिव की विधिवत उपासना से मनचाहे फल की प्राप्ति की जा सकती है. आइए आज सावन के चौथे सोमवार आपको बताते हैं कि भगवान शिव का कौन सा ज्योतिर्लिंग चंद्रमा से संबंध रखता है और आप घर में इसकी उपासना कैसे कर सकते हैं.
कौन सा ज्योतिर्लिंग चन्द्रमा से संबंध रखता है? भगवान शिव जागृत रूप में द्वादश ज्योतिर्लिंगों के रूप में विद्यमान हैं. इन ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहला ज्योतिर्लिंग सोमनाथ का है. यह गुजरात के काठियावाड़ के प्रभास क्षेत्र में स्थित है. चन्द्रमा (सोम) के द्वारा इसकी स्थापना करने के कारण इसे सोमनाथ कहा जाता है. चन्द्रमा ने अपने शाप को दूर करने के लिए इस शिवलिंग की स्थापना करके विधिवत आराधना की थी. कहते हैं कि इस ज्योतिर्लिंग और आस पास के स्थान पर चन्द्रमा को प्रभावित करने वाली उर्जा विद्यमान रहती है
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा से लाभ जिन लोगों को भी अत्यधिक तनाव या चिंता रहती है, उन्हें सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की उपासना जरूर करनी चाहिए. मानसिक रोगियों और अवसाद की समस्या वालों के लिए भी इनकी पूजा विशेष फलदायी होती है. अगर कुंडली में ग्रहण योग हो तो भी सोमनाथ की उपासना शुभ होती है. अगर चन्द्रमा नीच राशि में हो या अस्त हो तो सोमनाथ जी की उपासना जरूर करनी चाहिए. अगर माता की आयु या जीवन की समस्या हो तो भी सोमनाथ जी की पूजा करनी चाहिए. जीवन में एक बार भी सोमनाथ में रुद्राभिषेक करने से चन्द्रमा की समस्या नहीं होती है.
घर पर कैसे करें सोमनाथ जी की उपासना? घर में पूजा स्थान पर सोमनाथ जी का चित्र स्थापित करें. सफेद वस्त्र धारण करके प्रातः या प्रदोष काल में इनकी उपासना करें. इन्हें सफेद वस्तुएं अर्पित करें और सफेद वस्तु का ही भोग लगाएं. शिव सहस्त्रनाम, या शिव पंचाक्षर का पाठ करें. श्री सोमनाथ के मंत्र "ॐ नमो भगवते सोमनाथाय" का जाप करें. ये उपासना सोमवार को अवश्य करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










