
Sawan Somwar 2023: सावन का चौथा सोमवार आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और खास योग
AajTak
Sawan Somwar 2023: आज सावन का चौथा सोमवार है. सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और रुद्राभिषेक का बेहद खास महत्व है. दरअसल, सावन का महीना भगवान शिव का बेहद प्रिय माना जाता है. साथ ही इस माह में अधिकमास भी है जिसके कारण सावन के सभी सोमवार और ज्यादा खास बन गए हैं.
Sawan Somwar 2023: सनातन धर्म में सावन का बेहद खास महत्व है. सावन का मास भगवान शिव का बेहद प्रिय माना जाता है. सावन के सोमवार के दिन अगर भगवान शंकर के साथ मां गौरी की उपासना करे तो भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. सावन की शुरुआत 4 जुलाई से हुई थी और इसका समापन 31 अगस्त को होगा. सावन में 19 साल बाद अधिकमास का महीना भी लगा है. 31 जुलाई यानी आज सावन का चौथा सोमवार है और अधिकमास का दूसरा सोमवार है.
सावन के चौथे सोमवार पर शुभ योग
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का आज चौथा सोमवार है. आज तीन शुभ योग बनने जा रहे हैं, जिसमें विष्कम्भ योग, प्रीति योग और रवि योग शामिल है. विष्कम्भ योग की शुरुआत आज सुबह 3 बजकर 02 मिनट से हो चुकी है और इसका समापन आज रात 11 बजकर 05 मिनट पर होगा. प्रीति योग रात 11 बजकर 05 मिनट से लेकर 1 अगस्त को शाम के 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. वहीं, रवि योग सुबह 05 बजकर 42 मिनट से शाम 06 बजकर 58 मिनट कर रहेगा.
सावन सोमवार पूजन विधि
सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनें. इसके बाद घर के मंदिर में दीप जलाएं. सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें. शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं. भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें. भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें. भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं. इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है. भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें.
सावन के चौथे सोमवार के उपाय

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










