
Sawan Shivratri 2021: इस दिन है सावन की शिवरात्रि, जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त
AajTak
भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 25 जुलाई से शुरू हो चुका है. ये महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है. सावन के इस पावन महीने में भगवान के शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. माना जाता है कि सावन में भगवान शिव की विधिवत पूजा-उपासना करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. इसी के साथ लंबी उम्र का वरदान भी प्राप्त होता है.
भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 25 जुलाई से शुरू हो चुका है. ये महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है. सावन के इस पावन महीने में भगवान के शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. माना जाता है कि सावन में भगवान शिव की विधिवत पूजा-उपासना करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. इसी के साथ लंबी उम्र का वरदान भी प्राप्त होता है. हिंदू पंचाग के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष के 14वें दिन को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है. लेकिन सावन में आने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि कहते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिर्विद करिश्मा कौशिक से सावन में पड़ने वाली शिवरात्रि का महत्व और इसका शुभ मुहूर्त. ज्योतिर्विद करिश्मा कौशिक बताती हैं, साल में 12 शिवरात्रि आती हैं. लेकिन इन 12 शिवरात्रि में से 2 शिवरात्रि का सबसे अधिक महत्व माना जाता है. फाल्गुल मास में पड़ने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहते हैं और सावन मास में पड़ने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि कहा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. इस बार सावन शिवरात्रि 7 अगस्त दिन शनिवार को मनाई जाएगी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










