
Sawan Pradosh Vrat 2023: सावन का पहला प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय
AajTak
Sawan Pradosh Vrat 2023: ज्योतिषियों का कहना है कि सावन में आने वाले शनि प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है. इस दिन भगवान शिव की सच्चे मन से उपासना करने वालों के जीवन में कभी परेशानियां नहीं रहती हैं. इस साल सावन का पहला शनि प्रदोष व्रत 15 जुलाई यानी आज है.
Sawan Pradosh Vrat 2023: हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत रखा जाता है. शुक्रवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को शनि प्रदोष व्रत कहेंगे. सावन का पहला प्रदोष व्रत 15 जुलाई यानी आज मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान शिव की सच्चे मन से उपासना करने वालों के जीवन में कभी परेशानियां नहीं रहती हैं. साथ ही आज शनिदेव की उपासना भी की जाएगी.
सावन प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Sawan 2023 Pradosh Vrat Shubh Muhurat)
सावन के प्रदोष व्रत की तिथि का प्रारंभ 14 जुलाई यानी कल शाम 07 बजकर 17 मिनट पर हो चुकी है और इस तिथि का समापन 15 जुलाई यानी आज रात 08 बजकर 32 मिनट पर होगा. सावन के प्रदोष व्रत के पूजन का समय आज शाम 07 बजकर 21 मिनट से रात 09 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. उदयातिथि के अनुसार, सावन का पहला प्रदोष व्रत 15 जुलाई यानी आज रखा जा रहा है.
सावन प्रदोष व्रत पूजन विधि (Sawan Pradosh Vrat Pujan Vidhi)
किसी भी प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक की जाती है. सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. हल्के लाल या गुलाबी रंग का वस्त्र धारण करना शुभ रहता है. चांदी या तांबे के लोटे से शुद्ध शहद एक धारा के साथ शिवलिंग पर अर्पण करें. उसके बाद शुद्ध जल की धारा से अभिषेक करें तथा ॐ सर्वसिद्धि प्रदाये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. आज के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए.
सावन प्रदोष व्रत महत्व (Sawan Pradosh Vrat Significance)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










