
Saudi Arabia में बदलाव की बयार, Haj के दौरान पहली बार मक्का में हुई Women Soldiers की तैनाती
Zee News
सऊदी अरब में महिलाओं को लेकर सोच बदल रही है. उन्हें आजादी देने वाले कई फैसले लिए जा रहे हैं. इसी के तहत पहली बार मक्का में सऊदी वुमन सोल्जर्स ग्रुप (Saudi Women Soldiers Group) की तैनाती की गई है. इस ग्रुप में शामिल मोना का कहना है कि धर्म की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात है.
रियाद: कोरोना महामारी के चलते इस बार की हज यात्रा (Haj Yatra) काफी अलग हो रही है. वहीं, मक्का पहुंच रहे हाजियों को कुछ और भी अलग नजर आ रहा है और वो है महिला गार्ड की तैनाती. पहली बार सऊदी अरब स्थित मक्का में किसी महिला गार्ड को तैनात किया गया है. हजारों यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले सऊदी वुमन सोल्जर्स ग्रुप (Saudi Women Soldiers Group) में मोना (Mona) भी शामिल हैं. अपने पिता के करियर से प्रभावित होकर मोना सेना में भर्ती हुईं थीं और आज वह इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल पर तैनात पहले महिला दस्ते का हिस्सा बन गईं हैं. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल से अब तक दर्जनों महिला सैनिकों की नियुक्ति मक्का और मदीना (Makkah and Madina) आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की जा चुकी है. सेना की यूनिफार्म में तैनात मोना मक्का में शिफ्ट में काम करती हैं और यहां मस्जिद में सुरक्षा व्यवस्था तथा हज यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखती हैं. अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मोना ने कहा, ‘मैं अपने स्वर्गीय पिता के पदचिन्हों पर चल रही हूं, ताकि उनके सफर को पूरा कर सकूं. इसीलिए इस मक्का की मशहूर मस्जिद में खड़ी हूं. यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना सम्मानजनक और जिम्मेदारी से भरा काम है'.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



