
Sarkari Naukri 2022: बिहार में बंपर सरकारी नौकरी, 7600 से ज्यादा वैकेंसी, 10वीं पास भी करें आवेदन
AajTak
Sarkari Naukri 2022, Bihar Civil Court Recruitment 2022: बिहार सिविल कोर्ट में कई पदों पर 7600 से ज्यादा वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार सिविल कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 10 अक्टूबर 2022 है.
Sarkari Naukri 2022, Bihar Civil Court Recruitment 2022: बिहार सिविल सब-ऑर्डिनेट्स कोर्ट्स में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर और चपरासी ग्रुप C पदों पर आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार सिविल कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर 2022 से शुरू हो चुके हैं.
इस भर्ती (Bihar Civil Court Recruitment 2022) अभियान के माध्यम से बिहार सिविल कोर्ट में 7600 से ज्यादा रिक्त पद भरे जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर 2022 है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.
Bihar Civil Court Vacancy 2022: यहां देखें खाली पदों का विवरण
क्लर्क - 3325 पद स्टेनोग्राफर - 1562 पद कोर्ट रीडर कम डिपॉजिटिशन राइटर - 1132 पद चपरासी - 1673 पदकुल खाली पदों की संख्या - 7692 पद
कौन कर सकता है आवेदन? मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा पास लेकर बैचलर डिग्री प्राप्त उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. स्टोनोग्राफर पोस्ट के लिए स्टेनोग्राफी में सर्टिफिकेट चाहिए, वहीं कोर्ट रिडर पोस्ट के लिए हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए. अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य उम्मीदवारों की उम्र 01 सितंबर 2022 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकत 37 वर्ष है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को और सभी महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.
आवेदन शुल्क क्लर्क, स्टेनोग्राफर और कोर्ट रीडर कम डिपोजिशन राइटर पद के लिए 800 रुपये आवेदन, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी पद के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क है. वहीं चपरासी या ऑर्डरली पोस्ट के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये जबकि एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी 300 रुपये है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







