
Sariya Price: औंधे मुंह गिरा सरिया का दाम, कानपुर से दिल्ली तक हो गया इतना सस्ता!
AajTak
Sariya Price Fall In October : घर तैयार कराने (House Construction) में वैसे तो ईंट, सीमेंट समेत अन्य मैटेरियल की जरूरत होती है, लेकिन इसमें सरिया का जितना अहम रोल होता है, उतना ही इस पर भारी-भरकम खर्च भी आता है, लेकिन फिलहाल ये सस्ता हुआ है.
अपने घर का सपना हर कोई देखता है, लेकिन इस सपने को पूरा करना महंगा सौदा हो गया है. House Construction की गिनती आज सबसे महंगे कामों में की जाती है. अपने सपनों का आशियाना तैयार करने के लिए पहले लाखों खर्च कर जमीन खरीदनी होती है और फिर उस पर मोटी रकम खर्च करके मन मुताबिक कंस्ट्रक्शन कराना होता है.
ऐसे में ज्यादातर लोग निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले बिल्डिंग मैटेरियल की कीमतों (Building Materials Price) के कम होने का इंतजार करते हैं, अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो फिर घर बनवाने का सही मौका आ गया है. फेस्टिव सीजन में आप कम खर्च में ये काम करा सकते हैं. दरअसल, कंस्ट्रक्शन में अहम रोल निभाने वाले सरिया की कीमतों में भारी गिरावट (Sariya Price Fall) देखने को मिल रही.
देश के कई शहरों में घटे सरिया के भाव घर तैयार कराने (House Construction) में वैसे तो ईंट, सीमेंट समेत अन्य मैटेरियल की जरूरत होती है, लेकिन इसमें सरिया (Sariya) का जितना अहम रोल होता है, उतना ही इस पर भारी-भरकम खर्च भी आता है. इसके महंगे होने से House Construction पर होने वाला खर्च भी बढ़ जाता है. अब जबकि फेस्टिव सीजन में इसकी कीमतों में गिरावट आई है तो फिर ये टाइम इस जेब का बोझ कम करने के लिहाज से बिल्कुल सही है. यहां बता दें कि देश के कई शहरों में सरिया की कीमतें (Sariya Price) तीन महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं. जुलाई 2023 के मुकाबले अक्टूबर में सरिया की कीमत दिल्ली से कानपुर तक और गोवा से चेन्नई तक औंधे मुंह गिरी है.
जुलाई के मुकाबले इतनी घटी कीमत जुलाई की शुरुआत के मुकाबले 19 अक्टूबर तक सरिया की कीमतों में आए बदलाव पर गौर करें तो कानपुर में इसका भाव 6000 रुपये प्रति टन तक कम हुआ है, तो वहीं दिल्ली और गाजियाबाद जैसे शहरों में इसके भाव में 2,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. अगर आप इसमें और गिरावट का इंतजार कर रहे हैं और इस आस में घर बनवाने का प्लान आगे के लिए टाल रहे हैं, तो हो सकता है ये देरी आपकी जेब का खर्च बढ़ाने वाली साबित हो. दरअसल, देश भर में सरिया की कीमतों में रोजाना के हिसाब से बदलाव देखने को मिलता है. ऐसे में हो सकता है कि जिस रेट पर आज ये मिल रहा है, कल एकदम से उसके रेट बढ़ जाएं.
प्रमुख शहरों में TMT Steel Bar के दाम (18% जीएसटी के बिना)
ऐसे चेक करें अपने शहर में लेटेस्ट रेट भारत के प्रमुख शहरों में सरिया के रेट में रोजाना आधार पर बदलाव देखने को मिलता है. आयरनमार्ट (ayronmart.com) वेबसाइट पर सरिया की कीमतों में होने वाले बदलाव की जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इसके जरिए आप अपने शहर में सरिया के भाव का आसानी से पता कर सकते हैं. यहां ये ध्यान रखना जरूरी है कि यहा प्रति टन के हिसाब से सरिया की कीमतें बताई जाती है और इन पर सरकार द्वारा तय 18 फीसदी की दर से जीएसटी (GST) अलग से लागू होता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










