
Sardar Udham Review: दर्दभरी खूबसूरत कहानी में छा गए विक्की कौशल, रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म
AajTak
Sardar Udham Review: विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है. 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड से 1940 तक के समय पर बनी इस कहानी में स्वतंत्रता सैनानी और क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के जीवन को दिखाया गया है. क्या है इस फिल्म में खास और इसे क्यों देखा जाना चाहिए, जानिए हमारे रिव्यू में.
कभी सोचा है कि हममें से कितने ही ऐसे लोग हैं जो आजाद भारत में पैदा होने का शुक्र मनाते होंगे? कभी सोचा है कि वो समय कैसा रहा होगा, जब देश में भगत सिंह आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, उधम सिंह ने जलियांवाला बाग का भयावह समय देखा था और जानें कितने लोगों को ब्रिटिशों के सामने ना चाहते हुए भी सिर झुकाकर जीना पड़ता था. मुझे लगता है कि हम हमेशा ये बात भूल जाते हैं कि आजादी बहुत कीमती चीज है, जो हमें कई स्वतंत्रता सेनानियों के खून और जान के बदले मिली है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












