
Sara Ali Khan: 'मंदिर जाने वाली और बिकिनी पहनने वाली मैं एक ही लड़की हूं', क्यों बोलीं सारा अली खान?
AajTak
सारा अली खान ने अपने नए इंटरव्यू में कहा कि वो अपनी जिंदगी में लगातार खुद को सरप्राइज कर रही हैं. सारा ने कहा कि वो एक ही इंसान है, जो मंदिर भी जाती है और बिकिनी भी पहनती हैं.
सारा अली खान बॉलीवुड की उन टैलेंटेड स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है. सारा बी टाउन की टॉप राइजिंग स्टार हैं. एक्टिंग के साथ सारा को घूमने का भी काफी शौक है. वे अक्सर ही कई अलग-अलग जगहों पर आउटिंग करती हुई नजर आती हैं.
मंदिर भी जाती हूं और...
सारा अली खान ने अपने नए इंटरव्यू में कहा कि वो अपनी जिंदगी में लगातार खुद को सरप्राइज कर रही हैं. सारा ने कहा कि वो एक ही इंसान हैं, जो मंदिर भी जाती हैं और बिकिनी भी पहनती हैं. सारा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग के दौरान अपनी मां से दूर रहना उन्हें पसंद नहीं है. उन्हें इस बात से नफरत है.
Elle India को दिए इंटरव्यू में सारा अली खान ने कहा- सारा अली खान लगातार खुद को ग्रो कर रही है. ये एक ही लड़की है, जो मंदिर भी जाती है और बीच पर बिकिनी भी पहनती है. सारा को शूटिंग की वजह से अपनी मां से 45 दिनों से ज्यादा दिन तक दूर रहना पसंद नहीं है. ये लड़की आपको लगातार सरप्राइज करती रहेगी, क्योंकि वो खुद को भी लगातार सरप्राइज कर रही है.
सारा ने याद किए खास पल सारा ने इंटरव्यू में पेरेंट्स संग गुजारे अपने गोल्डन टाइम को भी याद किया. सारा ने कहा कि हर बार गर्मियों की छुट्टियों में मैं अपने पेरेंट्स के साथ 'द ब्रॉडवे' और 'द लॉयन किंग' के 'द लंदन थिएटर' वर्जन को देखने जाती थी. कुछ लोगों को लगेगा कि मैं कितनी पागल हूं, जो एक ही प्ले को बार-बार देखती हूं. लेकिन मैं इसे देखने अगले हफ्ते भी जा सकती हूं.
सारा ने आगे कहा- जब मैं बड़ी हो रही थी, तो उस वक्त मुझे एहसास हुआ कि मेरे फादर को इतिहास में काफी इंटरेस्ट है. हम साथ में रोम और प्लोरेंस जाते थे, वहां के हर म्यूजियम में जाते थे.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.











