
'धुरंधर 2' में सिख समुदाय का हुआ अपमान? स्मोकिंग सीन पर छिड़ा विवाद, माधवन ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
AajTak
धुरंधर 2 में आर माधवन पर फिल्माए गए एक सीन पर विवाद हो रहा है. लोगों का दावा है कि एक्टर ने गुरु गोविंद सिंह जी के दशम ग्रंथ की पंक्तियां बोलनें वक्त सिगरेट पकड़ी हुई थी. विवाद बढ़ता देख माधवन ने अब सच बताया है.
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' का धमाका जारी है. एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है, तो वहीं, दूसरी तरफ फिल्म को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म में आर माधवन के एक सीन पर सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है. ऐसे में माधवन ने अब अपने सीन पर चल रहे विवाद पर सफाई दी है और सिख समुदाय से माफी भी मांगी है.
विवादित सीन पर क्या बोले माधवन?
माधवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया है. उन्होंने फिल्म को प्यार देने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया और अपने एक स्मोकिंग सीन पर हो रहे विवाद पर सफाई भी दी. माधवन ने स्वीकार किया कि कुछ दर्शक उनके स्मोकिंग सीन से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक गलतफहमी है. उन्होंने सिख समुदाय का अपमान नहीं किया है. वो हर समुदाय की इज्जत करते हैं.
माधवन ने वीडियो मैसेज में कहा- धुरंधर के पूरे परिवार की तरफ से आप लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद. आप लोगों ने हमारी फिल्म को इतना प्यार दिया है. हमें समझ नहीं आ रहा है कि इस पर हम कैसे रिएक्ट करें.
'हाल ही में हमें पता चला है कि कुछ लोगों को इस बात से तकलीफ हुई है कि फिल्म के एक सीन में मैंने सिगरेट पीते हुए पवित्र ग्रंथ की लाइनें बोली हैं. मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि ये सही नहीं है. थोड़ी गलतफहमी हुई है, क्योंकि मुझे पूरा यकीन है कि इस सीन के दौरान ये लाइनें बोलने से पहले आदित्य धर जी ने मुझसे कहा था कि ये लाइनें बोलने से पहले ही आप सिगरेट बुझा देना. उन्होंने ये भी कहा था कि आपके मुंह से उस सीन में न धुआं निकलेगा और ना स्क्रीन पर कहीं धुआं दिखाई देगा, ना आपके हाथ में सिगरेट होगी, क्योंकि ये हमारे लिए बहुत पवित्र है. '

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.











