
Saphala Ekadashi 2022 Date: इस दिन रखा जाएगा सफला एकादशी का व्रत, भूलकर भी न करें ये गलतियां, श्री हरि हो जाएंगे नाराज
AajTak
Saphala Ekadashi 2022: हिंदू धर्म में सभी व्रतों में सबसे कठिन व्रत एकादशी का व्रत माना जाता है. माना जाता है कि सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की अराधना करने से पापों से मुक्ति मिलती है. इस बार सफला एकादशी 19 दिसंबर को पड़ रही है और ये इस साल की आखिरी एकादशी है.
Saphala Ekadashi 2022: हर साल सफला एकादशी पौष माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान अच्यूत और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इस बार सफला एकादशी 19 दिसंबर सोमवार को मनाई जाएगी. ये इस साल की आखिरी एकादशी है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और व्यक्ति को सभी दुखों से छुटकारा मिलता है. इस दिन पूजा-पाठ से व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं कि सफला एकादशी के दिन किन बातों से सावधान रहना चाहिए.
सफला एकादशी शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, सफला एकादशी 19 दिसंबर 2022 को सुबह 03 बजकर 32 मिनट पर शुरु होगी. इसका समापन 20 दिसंबर को सुबह 02 बजकर 32 मिनट पर होगा. सफला एकादशी का पारण 20 दिसंबर को सुबह 08 बजकर 05 मिनट से 09 बजकर 18 मिनट पर होगा.
सफला एकादशी के दिन क्या न करें
1. तामसिक भोजन
सफला एकादशी के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें. इस दिन प्याज लहसुन का सेवन न करें. वहीं व्रत के दिन मांस मदिरा का सेवन भी न करें. आपको इससे नुकसान उठाना पड़ सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










