
'Santa का भी सिर चकरा जाएगा...', वायरल हुई बच्ची की अनोखी Christmas विश लिस्ट
AajTak
आम तौर पर बच्चे अपनी विश लिस्ट में खास खिलौने या साइकिल या किड स्कूटर जैसी चीजें मांगते हैं. लेकिन हाल में रेडिट पर वायरल हुई एक बच्ची की विश लिस्ट में उसने जो कुछ मांगा वह हैरान करने वाला था.
क्रिसमस नजदीक है और सांता क्लॉज के आने की उम्मीद में नन्हें बच्चे पहले ही अपने पसंद के तोहफों की लिस्ट बना रहे हैं. परंपरा के अनुसार बच्चे ये लिस्ट घर के बाहर टंगे एक मोजे में डाल देते हैं और उम्मीद करते हैं कि सांता आएगा और उनके पसंद का वही तोहफा लाएगा. इसके बाद माता पिता बच्चों की खुशी के लिए चुपचाप उस विश लिस्ट को पढ़ लेते हैं और उनके पसंद के खिलौने या कपड़े लाकर उन्हें दे देते हैं.
विश लिस्ट में ढेरों महंगी चीजें
आम तौर पर बच्चे अपनी विश लिस्ट में खास खिलौने या साइकिल या किड स्कूटर जैसी चीजें मांगते हैं. लेकिन हाल में रेडिट पर वायरल हुई एक बच्ची की विश लिस्ट में उसने जो कुछ मांगा वह हैरान करने वाला था. इसमें महंगी इलैक्ट्रॉनिक चीजों की लंबी लिस्ट थी. इसमें लिखा था- iPhone 15 Pro Max, iPad, and AirPods, Macbook computer, Polaroid camera, Drawing projector आदि. ये सारी ही चीजें इतनी ज्यादा कीमती हैं कि बच्ची की ये विश लिस्ट देखकर लोग हैरान हैं.
एक प्रोग्राम के तहत विश लिस्ट एडॉप्ट करते हैं लोग
क्रिसमस की ये विश लिस्ट संयुक्त राज्य डाक सेवा द्वारा चलाए जाने वाले प्रोजेक्ट सांता के पास आई थी. बता दें कि 110 साल पुराने इस प्रोग्राम के तहत लोगों को ऐसे बच्चों की विश लिस्ट एडॉप्ट करने और उन्हें पसंद के तोहफे भेजने का मौका दिया जाता है जिनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं.
'90% बच्चे $500 से ज्यादा के गिफ्ट की उम्मीद में'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










