
Sankashti Chaturthi 2022: संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
AajTak
भगवान गणेश को बुद्धि, बल और विवेक का देवता माना जाता है. वो अपने भक्तों की सभी परेशानियों और विघ्नों को हर लेते हैं इसीलिए इन्हें विघ्नहर्ता और संकटमोचन भी कहा जाता है. पुराणों के अनुसार संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति की पूजा करना बहुत फलदायी होता है. इस दिन लोग सूर्योदय के समय से लेकर चन्द्रमा उदय होने के समय तक उपवास रखते हैं और चंद्रदेव को अर्घ्य देकर पूजन करने के बाद अपना व्रत खोलते हैं.
Sankashti Chaturthi 2022: हिंदू पंचाग के अनुसार आज भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी है. जो चतुर्थी चैत्र माह की कृष्ण पक्ष को पड़ती है उसे भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश के लिए व्रत रखा जाता है और पूरे विधि विधान से उनकी पूजा की जाती है. मान्यता है कि आज के दिन पूजा-अर्चना करने से गणपति की कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आज के दिन व्रत करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं.
संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Sankashti Chaturthi Shubh Muhurat)
भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थ- 21 मार्च 2022 पूजा का शुभ मुहूर्त- 21 मार्च सुबह 8 बजकर 20 मिनट से 22 मार्च सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक चंद्रोदय- रात 8 बजकर 23 मिनट पर
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत की पूजन विधि (Sankashti Chaturthi Puna Vidhi)
आज के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए. गणेश भगवान की पूरी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें. उन्हें तिल, गुड़, लड्डू, दुर्वा, चंदन और मोदक अर्पित करें. आज ॐ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप, गणेश स्तुति, गणेश चालीसा और संकट चौथ व्रत कथा पढ़नी चाहिए. पूजा खत्म होने के बाद गणेश जी की आरती जरूर पढ़ें. रात में चांद निकलने से पहले गणेश भगवान की फिर से पूजा करें. चंद्रोदय के बाद दुग्ध से चंद्रदेव को अर्घ्य देकर पूजन करें और फलाहार ग्रहण करें.
संकष्टी चतुर्थी का महत्व (Sankashti Chaturthi Significance)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










