
Sankashti Chaturthi 2021: कब है साल 2021 की आखिरी संकष्टी चतुर्थी? नोट कर लें तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
AajTak
Sankashti Chaturthi 2021 Date: संकष्टी चतुर्थी के दिन समस्याओं और दुखों से छुटकारा पाने के लिए भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है. संकष्टी चतुर्थी कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष के चौथे दिन मनाई जाती है. पौष कृष्ण चतुर्थी 22 दिसंबर दिन बुधवार को मनाई जाएगी. संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व है.
Sankashti Chaturthi 2021: साल 2021 की अंतिम संकष्टी चतुर्थी 22 दिसंबर दिन बुधवार को मनाई जाएगी. इस दिन सभी देवी-देवतों में प्रथम पूजनीय गणेश जी की पूजा की जाती है. ये चतुर्थी बुधवार के दिन पड़ रही है, जिसकी वजह से इसका महत्व और भी बढ़ गया है. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि बुधवार का दिन गणपति जी को समर्पित है, इसलिए जो भी जातक इस दिन सच्चे मन से गणेश जी की विधि विधान से पूजा करेगा, विघ्नहर्ता उसके सभी कष्ट हर लेंगे. आइए बताते हैं संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में...

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










