
Sanju Samson, Rishabh Pant: संजू सैमसन या ऋषभ पंत... कौन होगा चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर? जानिए किसका पलड़ा भारी
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और ऋषभ पंत में से किसी एक को चुना जा सकता है. इसमें किसका पलड़ा ज्यादा भारी दिख रहा है, यह इन खिलाड़ियों के आंकड़े खुद गवाही देते दिख रहे हैं. यदि मौजूदा आंकड़ें देखें तो इसमें संजू का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.
Sanju Samson and Rishabh Pant, ICC Champions Trophy: अगले महीने से पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर लगभग सभी देशों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब तक अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है.
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि 18 और 19 जनवरी को एक मीटिंग होनी है. इसके बाद टीम का ऐलान हो सकता है. हालांकि इन सबसे पहले कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं. कुछ दिग्गजों ने तो अपनी संभावित टीम तक बता दी है.
इन सभी के बीच विकेटकीपर को लेकर काफी जद्दोजहद देखने को मिल रही है. चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में 2 विकेटकीपर कौन होंगे? इसको लेकर कई तरह के कयास जारी हैं. इनमें एक नाम केएल राहुल का तय दिख रहा है.
वनडे में संजू का पलड़ा भारी दिख रहा
जबकि दूसरे विकेटकीपर के लिए संजू सैमसन और ऋषभ पंत में से किसी एक को चुना जा सकता है. इसमें किसका पलड़ा ज्यादा भारी दिख रहा है, यह इन खिलाड़ियों के आंकड़े खुद गवाही देते दिख रहे हैं. यदि मौजूदा आंकड़ें देखें तो इसमें संजू का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.
ऋषभ पंत ने अब तक कुल 31 वनडे मुकाबले खेले, जिसमें 33.50 के औसत से 871 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 फिफ्टी लगाईं. पंत का स्ट्राइक रेट 106.21 का रहा है. मगर इन सब पर संजू भारी दिख रहे हैं. उन्होंने 16 वनडे खेले, जिसमें 56.66 के औसत से 510 रन बनाए. इस दौरान 99.60 के स्ट्राइक रेट से 1 शतक और 3 फिफ्टी लगाईं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












