
Sanatan Sant Sammelan 2025: 'हम सोते रहे तो स्थिति बांग्लादेश जैसी हो जाएगी...' साधु-संतों ने लिया धर्म की रक्षा का संकल्प
AajTak
Sanatan Sant Sammelan 2025: सनातन संत सम्मेलन 2025 में स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि देश पर बाहरी और अंदरूनी खतरे बढ़ रहे हैं. देश के लोगों की सुरक्षा और सनातन परंपरा मंडरा रहा खतरा चिंता का विषय बन गया है. भारत को इजरायल की तरह मजबूत सुरक्षा और सजगता अपनानी होगी.
Sanatan Sant Sammelan 2025: स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने सनातन परंपरा और भारत के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की है. स्वामी गिरी ने शनिवार को नई दिल्ली में कहा कि आज लाल किले से लेकर पहलगाम तक देश पर आतंकी साया मंडरा रहा है. देश की जड़ों को न सिर्फ बाहरी, बल्कि अंदरूनी दीमकों ने खोखला कर दिया है. माताएं-बहनें कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. इसलिए हमें एक होने की जरूरत है. हमें इजरायल से सीखना चाहिए, जो चारों तरफ से दुश्मन देशों से घिरा हुआ है. लेकिन अपनी सुरक्षा के घेरे को कमजोर नहीं होने दे रहा.
स्वामी गिरी ने आगे कहा कि हमें एक शूर समाज का निर्माण करना होगा. उन्होंने कहा कि अगर हमें खुद की रक्षा करनी है तो हमें गुरु गोबिंद सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए. यदि हम यूं ही सोते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब भारत की स्थिति बांग्लादेश जैसे हो जाएगी.
स्वामी गोविंद देव गिरी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 'सनातन संत सम्मेलन 2025' में कहा कि सनातन संस्कृति समग्र और प्रकृति के अनुकूल संस्कृति है. हमारे ऋषि-मुनियों ने अपने ज्ञान, तप और त्याग से इसे समृद्ध बनाया है.
स्वामी गिरी ने आगे कहा, 'हमारा देश समृद्धि के शिखर पर था. शौर्य और पराक्रम में पीछे नहीं था. सर्वे भवन्तु सुखिनः की विचारधारा रखने वाला भारत इकलौता ऐसा देश है, जिसने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया. फिर भी इसे गुलाम रहना पड़ा. इसका कारण है कई तरह के प्रलोभन और भय से समाज को बांटा गया.'
स्वामी गिरी ने कहा कि जिन संतों में इस वैचारिक मतभेद को दूर करने का सामर्थ्य है, उन्हें इस समाज में पुन: एकत्व का विचार जागृत करना चाहिए. ताकि हमारी वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को भी सनातन परंपरा का बोध कराया जा सके.
इसके बाद कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'चर्च आए तो मॉडर्न स्कूल आए. मस्जिदें आईं तो मदरसे आए. लेकिन मंदिर आए तो गुरुकुल नहीं आए. इसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं, क्योंकि हमने अपने बच्चों को सनातन परंपरा के बारे में कुछ नहीं सिखाया. युवा पीढ़ी में हमारा सनातन धर्म रील तक सिमटकर रह गया है. रीयल लाइफ से इसका संबंध किसी से नहीं है. इसलिए हमें ऐसे स्कूलों का निर्माण करना चाहिए जहां साइंस बेस्ड सनातन की शिक्षा दी जाती हो.'

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










