
Samsung Galaxy S26 Ultra फर्स्ट इंप्रेशन: अल्ट्रा वाली फील बरकरार, प्राइवेसी डिस्प्ले ने मार ली बाजी
ABP News
Samsung Galaxy S26 Ultra First Impressions: सैमसंग का यह फ्लैगशिप डिवाइस अल्ट्रा वाली फील को कैरी कर रहा है, लेकिन सबसे बड़ा एडिशन प्राइवेसी डिस्प्ले के तौर पर आया है.
Samsung Galaxy S26 Ultra First Impressions: हर साल एक फीचर होता है, जो सबकी नजरों में छा जाता है. ज्यादा मेगापिक्सल, ज्यादा जूम या ज्यादा एआई फीचर्स, लेकिन इस बार Galaxy S26 Ultra में इनमें से किसी की उतनी चर्चा नहीं है. ना ही ज्यादा लोग इसके चिपसेट या कैमरा के बारे में बात कर रहे हैं. इस बार सबसे ज्यादा बात हो रही है प्राइवेसी डिस्प्ले की. यह कोई प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड नहीं है, जिसे लगाने के बाद आपको पछताना पड़े.
हार्डवेयर लेवल पर हुआ है बदलाव
आजकल मार्केट में कई ऐसे प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर मौजूद है, जो स्क्रीन को डार्क कर देते हैं. इससे ब्राइटनेस भी खराब हो जाती है और महंगा फोन भी किसी पुराने फोन की तरह नजर आता है. सैमसंग ने इस बार हार्डवेयर लेवल पर इन-बिल्ट प्राइवेसी डिस्प्ले को इंटीग्रेट किया है. जैसा आप जानते हैं कि डिस्प्ले हजारों mini LEDs से बना होता है, जिनसे लाइट निकलती है. एक नॉर्मल डिस्प्ले में ये LED वाइड एंगल में लाइट फेंकती है, जिससे आपके साथ-साथ आपके आसपास बैठे लोग भी स्क्रीन को देख पाते हैं. सैमसंग ने इसी लेवल पर बदलाव करते हुए LEDs को ऐसे प्रोग्राम किया है, जिससे व्यूइंग एंगल नैरो हो गया है. इसका फायदा यह हुआ है कि यूजर के अलावा उसके आसपास बैठे लोग स्क्रीन नहीं देख पाएंगे.
एक टैप करने की है जरूरत













