
Samsung Galaxy S24 FE लॉन्च, 7 साल तक मिलता रहेगा अपडेट, AI फीचर्स से है लैस
AajTak
Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन भारत में अनवील हो गया है. कंपनी ने इस फोन के सभी फीचर्स से पर्दा उठा दिया है. ये स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें Exynos 2200e प्रोसेसर दिया गया है. फोन 50MP + 12MP + 8MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें आपको फ्लैगशिप लेवल वाले कई फीचर्स मिलते हैं.
Samsung ने अपना नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है. कंपनी ने Galaxy S24 FE को अनवील किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. इस फोन को कंपनी ने Galaxy S23 FE के सक्सेसर के तौर पर पेश किया है. इसमें आपको Exynos 2200e प्रोसेसर मिलता है. हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है.
स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले, Exynos प्रोसेसर और AI फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही आपको 7 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी इस फोन पर मिलेगा. Galaxy S24 FE में जेनेरेटिव एडिट, पोर्टेरेट स्टूडियो, एडिट सजेशन, सर्किल टू सर्च, लाइव ट्रांसलेशन और नोट असिस्टेंट जैसे तमाम AI फीचर्स मिलेंगे. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खास बातें.
Samsung Galaxy S24 FE में 6.7-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है. स्मार्टफोन Exynos 2400e प्रोसेसर पर काम करता है.
यह भी पढ़ें: कान में ही फट गया Samsung का इयरबड्स, महिला की चली गई सुनने की क्षमता
हैंडसेट में 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है. फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है. इसमें आपको तमाम AI फीचर्स मिलेंगे, जो कंपनी अपने फ्लैगशिप डिवाइसेस में देती है. स्मार्टफोन 7 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आता है.
इसमें IP68 रेटिंग मिलती है. फोन में 50MP का मेन लेंस, 8MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 10MP का सेल्फी कैमरा दिया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










