
Samsung Galaxy S24 FE पर बंपर डिस्काउंट, 35 हजार में मिल रहा 60 हजार का फोन
AajTak
Samsung Galaxy S24 FE 5G Price Drop: सैमसंग के फ्लैगशिप फोन पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. इसका फायदा उठाकर Samsung Galaxy S24 FE 5G को आप सस्ते में खरीद सकते हैं. ये फोन 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, जो फिलहाल 35 हजार रुपये की कीमत पर Amazon पर मिल रहा है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
कम कीमत में अगर आप एक फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S24 FE पर विचार कर सकते हैं. ये फोन दमदार फीचर्स के साथ आता है. कंपनी ने Samsung Galaxy S24 FE को अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया था, जो इस वक्त बेहद कम कीमत पर मिल रहा है.
ये स्मार्टफोन सैमसंग के Exynos 2400e प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसकी परफॉर्मेंस फ्लैगशिप लेवल की है. आइए जानते हैं इस वक्त ये फोन कितने रुपये में मिल रहा है और इसमें क्या कुछ खास है.
Samsung Galaxy S24 FE 5G को आप 35,477 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. इस फोन को कंपनी ने 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. ये कीमत फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इस पर आपको बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिसके बाद डील और भी बेहतर हो जाती है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M36 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म, इतनी हो सकती है कीमत, जानिए डिटेल्स
Samsung Galaxy S24 FE 5G में 6.7-inch का FHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Victus+ दिया गया है. स्मार्टफोन Exynos 2400e प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें आपको लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24+ 5G पर बंपर ऑफर, आधी कीमत पर मिल रहा फोन

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










