
Samsung Galaxy M52 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिल सकते हैं ये फीचर्स
AajTak
Samsung Galaxy M52 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी Amazon टीजर के हवाले से मिली है. हालांकि, अभी लॉन्च डेट की जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है.
Samsung Galaxy M52 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी Amazon टीजर के हवाले से मिली है. हालांकि, अभी लॉन्च डेट की जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है. आपको बता दें ये नया स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy M51 का अपग्रेड होगा. चर्चा ऐसी है कि ये फोन 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ आएगा.
Amazon द्वारा जारी किए गए टीजर में सीधे तौर पर फोन का नाम नहीं लिखा गया है. लेकिन, Samsung Galaxy M52 5G के लॉन्च होने की पुष्टि इमेज फाइल नेम के जरिए हुई है. फिलहाल लॉन्च डेट की जानकारी सैमसंग की ओर से नहीं दी गई है. पहले कंपनी ने Amazon पर एक टीजर बैनर जारी कर लिखा था कि ये फोन 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा.
हालांकि, अब 19 सितंबर लिखे गए बैनर को Amazon से हटा लिया गया है. साथ ही कंपनी ने गैजेट्स 360 को ये कंफर्म भी किया है कि फोन 19 सितंबर 2021 को नहीं लॉन्च किया जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










