
Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, जानिए कीमत
AajTak
Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition Price: सैमसंग ने अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें आपको 50MP के मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. डिवाइस को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Samsung ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Galaxy M15 5G Prime Edition को लॉन्च किया है, जो Galaxy M15 5G वाले फीचर्स के साथ आता है. इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले मिलता है. फ्रंट में कंपनी ने 13MP का सेल्फी कैमरा दिया है.
डिवाइस MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 8GB RAM मिलता है. वहीं रियर साइड में 50MP के मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition तीन कलर ऑप्शन- ब्लू टोपाज, सेलेस्टियर ब्लू और स्टोन ग्रे में आता है. इसका बेस वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 13,499 रुपये है. वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Samsung का बड़ा धमाका, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ ये खास फोन
कूपन डिस्काउंट के साथ आप इस फोन को 10,999 रुपये, 11,999 रुपये और 13,499 रुपये की कीमत पर क्रमशः खरीद सकते हैं. ये फोन Amazon.in, Samsung और दूसरे चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीदा है.
Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition में 6.6-inch का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. इसमें MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर मिलता है. स्मार्टफोन 4GB, 6GB और 8GB RAM के साथ आता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









