
Samsung Galaxy Book Go Review: बेहतरीन डिजाइन और बैटरी, परफॉर्मेंस है माइनस पॉइंट
AajTak
Samsung Galaxy Book Go Review: सैमसंग ने बजट रेंज में एक लैपटॉप लॉन्च किया है, जो आकर्षक डिजाइन के साथ आता है. इसमें आपको 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, जो काफी हद तक किसी स्मार्टफोन जैसा लगता है. आइए जानते हैं कैसी है इस डिवाइस की परफॉर्मेंस.
स्मार्टफोन मार्केट का बड़ा प्लेयर बन चुका सैमसंग अपने ईकोसिस्टम का लगातार विस्तार कर रहा है. कंपनी अब तक कई लैपटॉप और टैबलेट लॉन्च कर चुकी है. हालांकि, बजट सेगमेंट में ज्यादा प्रोडक्ट्स (खासकर लैपटॉप) नहीं होने की वजह से यूजर्स का ध्यान इस ओर नहीं जाता है. सैमसंग भारतीय लैपटॉप मार्केट से लगभग 8 साल तक बाहर रही है. अब कंपनी ने एक साथ कई लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं जिनमें से सबसे सस्ता Galaxy Book Go है.
Samsung Galaxy Book Go को लॉन्च करके कंपनी ने इस गैप को भरने की कोशिश की है. यह एक अफोर्डेबल लैपटॉप है, जो Windows 11 Home पर काम करता है. पिछले कुछ दिनों से हम 14-inch स्क्रीन साइज वाले इस लैपटॉप को यूज कर रहे हैं.
कई मामलों में यह लैपटॉप इम्प्रेस करता है, तो कई मामले में इसने निराश भी किया है. वैसे इसकी कीमत 38,990 रुपये है, लेकिन आप इसे डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ हफ्तों तक यूज करने के बाद हमें ये लैपटॉप कैसा लगा.
अगर आप फर्स्ट इम्प्रेशन को लास्ट इम्प्रेशन मानते हैं, तो यह डिवाइस आपको जरूर पसंद आएगा. Samsung Galaxy Book Go में कंपनी ने डिजाइन पर बेहतरीन काम किया है. लैपटॉप वैसे तो पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ आता है, लेकिन ग्रे कलर इसे एनुमिनियम फिनिश जैसा बनाता है.
डिवाइस देखने में बेहद आकर्षक और पतला है. किसी भी ऐंगल से कोई इसे एक बजट लैपटॉप नहीं बोल सकता है. इसमें 180 डिग्री हिंज दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसे फ्लैट ओपन कर सकते हैं. फ्रंट में आपको सिर्फ सैमसंग की बैजिंग मिलेगी.
इसका वजन एक किलोग्राम से थोड़ा ही ज्यादा है. लैपटॉप में आपको सिर्फ काम भर के ही पोर्ट मिलते हैं. लेफ्ट साइड में USB टाइप-सी चार्जिंग, एक USB 2.0 पोर्ट और एक सिक्योरिटी स्लॉट मिलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










