
Samsung Galaxy A73 5G Review: एक दमदार एंड्रॉयड फोन, जिसमें कुछ खामियां भी हैं
AajTak
Samsung Galaxy A73 5G Review: सैमसंग की ए-सीरीज प्रीमियम और अफोर्डेबिलिटी का एक बेहतरीन संगम है. इस सीरीज का सबसे दमदार फोन Samsung Galaxy A73 5G है, जो 108MP कैमरा के साथ आता है. रिव्यू में पढ़िए इस फोन की ताकत और कमजोरी की कहानी.
भारतीय मार्केट में कुछ स्मार्टफोन सीरीज का बोलबाला हमेशा रहा है. सैमसंग की Galaxy A सीरीज ऐसी ही है. अगर आप एंड्रॉयड सेगमेंट में भरोसेंद और वक्त पर अपडेट्स वाला फोन चाहते हैं, तो सैमसंग बेस्ट ब्रांड है. कंपनी ने भारत में M-सीरीज, A-सीरीज, S-सीरीज और Z सीरीज में कई फोन्स लॉन्च किए हैं.
इंडियन मार्केट में लोग एक अफोर्डेबल और दमदार फीचर्स वाला हैंडसेट चाहते हैं. Samsung Galaxy A73 5G ऐसा ही एक फोन है. पिछले कुछ दिनों से हम इस फोन का Awesome Mint कलर वेरिएंट यूज कर रहे हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लगता है. आइए जानते हैं आपको ये फोन खरीदना चाहिए या नहीं.
Samsung Galaxy A73 5G बेहतरीन डिजाइन के साथ आता है. डिजाइन जितना इम्प्रेस करता है, बिल्ट क्वालिटी उतना ही निराश. फोन में प्लास्टिक बैक दिया गया है, जो प्लास्टिक जैसा दिखता और फील दोनों होता है. लॉन्ग टर्म तक बिना कवर के यूज करने पर इसका बैक पैनल आसानी से घिस जाएगा.
इसके कुछ निशान हमें कैमरा बंप के आसपास देखने को मिले हैं. सैमसंग के मिड रेंज सेगमेंट का यह सबसे प्रीमियम डिवाइस है. ऐसे डिवाइस में इस क्वालिटी की उम्मीद मैं नहीं करता हूं.
हैंडसेट में प्लास्टिक फ्रेम दिया गया है, जिसे मैटेलिक लुक देने की कोशिश की गई है. राइट साइड में आपको पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स मिलते हैं, जो एवरेज क्वालिटी के हैं. लेफ्ट साइड में कुछ भी नहीं है.
नीचे की ओर स्पीकर, माइक्रोफोन और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मौजूद हैं. वहीं टॉप पर आपको सिम कार्ड स्लॉट और प्राइमरी माइक्रो फोन मिल जाएगा. फोन राउंड कॉर्नर के साथ आता है. बड़ी स्क्रीन होने के बाद भी फोन हैंडी फील होता है, जो एक अच्छी बात है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









